
UP Lekhpal mains exam date 2022 : उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा टल गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा 19 जून को होने वाली थी। आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि 19 जून को लेखपाल भर्ती की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब इस परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा। लेखपाल भर्ती परीक्षा स्थगित होने से जहां कुछ अभ्यर्थी को निराशा हुई है। वहीं कुछ अभ्यर्थी इससे बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें अब तैयारी के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय जो मिल गया है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नोटिस में बताया गया है कि 19 जून को होने वाली यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित की गई है। अब यह परीक्षा 24 जुलाई को होगी। बता दें कि लंबे समय से अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इसे एक माह के लिए टाल दिया गया है। लेखपाल भर्ती में केवल पीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगा चयन
बता दें कि राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार का आयोजन नहीं कराया जाएगा। लिखित परीक्षा के आधार पर ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
ये परीक्षा की भी की गई स्थगित
यूपीएसएसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक की मुख्य परीक्षा 29 जून को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे भी स्थगित कर 17 जुलाई को कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र के लिए वेबसाइट पर अलग से सूचना दी जाएगी।
Published on:
02 Jun 2022 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
