इसी प्रकार राज्य सेतु निगम में संयुक्त प्रबन्ध निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्त पर तैनात युगल किशोर शर्मा को प्रतिनियुक्ति से वापस करते हुए देवीपाटन क्षेत्र का मुख्य अभियन्ता बनाया गया है। मुख्य अभियन्ता पद पर नव पदोन्नत ज्ञान प्रकाश पाण्डे को मुख्यालय से प्रतिनियुक्ति पर उ0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में स्थानान्तरित किया गया है जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कार्यरत मुख्य अभियन्ता सुरेश प्रताप सिंह को मुख्य अभियन्ता मिर्जापुर बनाया गया है। राम विनय कुमार राकेश मुख्य अभियन्ता की प्रतिनियुक्ति उ0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से वापस लेते हुए मुख्य अभियन्ता बस्ती क्षेत्र में तैनाती दी गयी है, जबकि प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग लखनऊ से सम्बद्ध मुख्य अभियन्ता अशोक कुमार मिश्रा को शासकीय कार्यहित में प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लखनऊ में तैनात किया गया है।