यूपी के लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, सहारनपुर, शामली, बागपत, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या और सुल्तानपुर ऐसे जिले हैं, जहां सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में हवा के तेज झोंके साथ भारी बारिश की संभावना जाहिर की है और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बारिश के दौरान होने वाले नुकसान के प्रति आगाह भी किया गया है। साथ ही प्रदेश में मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश का जो सिलसिला चल रहा है यह प्री मानसून बारिश है।