23 जनवरी 2022 को दो पालियों यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा होनी है। प्रथम पाली का समय सुबह 10.00 से 12.30 रखा गया है। दूसरी वाली का समय 2.30 से 5.00 तक रखा गया है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा को मिलाकर कुल 21,65,181 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। यूपी टीईटी में 2019 में 16 लाख आवेदन आए थे। कोरोना महामारी की वजह से 2020 में एग्जाम आयोजित नहीं किया जा सका था। 2019 में अध्यापक पात्रता परीक्षा में करीब 16 लाख उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।