एडमिट कार्ड फिर से जारी होंगे :- इस परीक्षा के एडमिट कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। पुराने से उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार कुछ जिलों में परीक्षा केंद्र भी बदलने की तैयारी है। 12 जनवरी 2021 से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा।