21,65,181 परीक्षार्थी मायूस :- यूपीटीईटी 2021 परीक्षा निरस्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर अफरातफरी का माहौल है। इस सूचना के बाद परीक्षार्थी गुस्से में आ गए। 21,65,181 परीक्षार्थी आज उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 देने के लिए अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। सरकार ने इस परीक्षा के लिए सूबे में 2554 केंद्रों की व्यवस्था की थी।