6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ से बेहाल केरल के लोगों की मदद के लिए यूपी पुलिसकर्मी देंगे एक दिन का वेतन

योगी सरकार ने 15 करोड़ की आपदा राशि देने का ऐलान किया है, तो वहीं आम लोग भी बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं
2 min read
Google source verification
kerala

बाढ़ से बेहाल केरल के लोगों की मदद के लिए यूपी पुलिसकर्मी देंगे एक दिन का वेतन

लखनऊ. केरल में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया है। कई दशकों बाद केरल में बाढ़ के ऐसे हालात देखने को मिले जहां 300 से ज्यादा लोग मौत के घाट उतर गए। सरकार अपनी तरफ से राहत सामग्री और आपदा राशि दे रही है। योगी सरकार ने 15 करोड़ की आपदा राशि देने का ऐलान किया है, तो वहीं आम लोग भी बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। मदद करने वालों में अब यूपी पुलिस का नाम भी जुड़ गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने ट्विटर के माध्यम से यूपी के सभी पुलिसकर्मियों और अफसरों से अपील की है कि वे अपना एक दिन का वेतन केरल बाढ़ प्रभावितों की राहत के लिए दें।

ट्विट कर कही ये बात

ट्विट कर डीजीपी ओपी सिंह ने केरल बाढ़ के हालात पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि केरल में बाढ़ से हुई तबाही से दुख हुआ। ऐसे मुश्किल हालात में यूपी पुलिस केरल के लोगों की सुरक्षा की कामना करती है। साथ ही उन्होंने यूपी पुलिसकर्मियों से अपने एक दिन का वेतन बाढ़ प्रभावितों को दान करने की बात कही है।

भारतीय रेलवे भी इस तरह कर रहा मदद

जलप्रलय से पूरा केरल जूझ रहा है। ऐसे में वहां लोगों की मदद करने के लिए पूरा देश कंधे से कंधा मिला कर चल रहा है। भारतीय रेलवे भी केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया है। ट्रेनों के जरिये पीने का पानी केरल भेजा जा रहा है।

केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए सरकार की मदद

केरल में आई बाढ़ आपदा के लिए योगी सरकार 15 करोड़ रुपये की मदद कर रही हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार 20 करोड़ रुपये की मदद कर रही है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सरकार 10-10 करोड़ की मदद कर रही है।