
उत्तर प्रदेश में लगातार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने और तकनीक से जोड़ने की कवायद की जा रही है। इस बीच अब प्रदेश के सरकारी और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और दूसरे स्टाफ की छुट्टियों को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत अब से स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों व दूसरे स्टाफ को छुट्टी की सारी प्रक्रिया को मोबाइल एप से जोड़ दिया गया है। ऐसे में अगर किसी शिक्षक को छुट्टियों के लिए आवेदन करना है या छुट्टियों की स्वीकृति की सारी प्रक्रिया इसी एप के जरिए की जाएगी.
उत्तर प्रदेश स्कूल महानिदेशक विजय किरण आनंद की ओर से छुट्टियों को लेकर सभी स्कूलों में आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल महानिदेशक की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब से माध्यमिक शिक्षा द्वारा संचालित प्रदेश के सभी राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्ट माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों और दूसरे स्टाफ की छुट्टियों की सारी प्रक्रिया मोबाइल एप पर होगी।
इन स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों एवं शिक्षा से जुड़े कर्मचारी अवकाश के लिए इसी मोबाइल एप पर आवेदन देंगे और इसी एप पर उन्हें अवकाश की स्वीकृति दी जाएगी।
मोबाइल एप के जरिए मिलेगी छुट्टी
NIC यूपी द्वारा संचालित मानव संपदा पोर्टल के तहत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए एंड्राइट एप बेस्ट प्रणाली विकसित की गई है। सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि अब से उन्हें अवकाश के लिए आवेदन या उसकी स्वीकृति के लिए इस एप पर जानकारी देनी होगी। मानव संपदा एंड्राइड एप बेस्ड सिस्टम को अपने एंड्राइट मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है या फिर मानव संपदा वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन दिया जा सकता है।
योगी सरकार अब स्कूली बच्चों के ऊपर से पढ़ाई की बोझ कम करने की भी तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत स्कूलों में पढ़ाई के घंटे भी कम कर दिए जाएंगे इसके साथ ही महीने में दो शनिवार छु्ट्टी भी रहेगी।
Updated on:
21 Sep 2023, 4:35 PM IST
Published on:
21 Sep 2023, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.