28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, यूपी में जल्द होगी 14062 शिक्षकों की भर्ती

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि 14062 रिक्त पदों पर भर्ती माध्यमिक सेवा चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। आयोग की ओर से 27 से 29 सितंबर के बीच इसकी परीक्षाएं कराई जाएंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jun 20, 2018

lucknow

माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, यूपी में जल्द होगी 14062 शिक्षकों की भर्ती

लखनऊ. प्रदेश सरकार ने यूपी में जल्द ही शिक्षक भर्ती का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में जल्द ही 14062 और माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होगी। बता दें की अभी तक प्रदेश भर में 14562 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। लोक सेवा आयोग द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई को परीक्षा कराई जाएगी। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में माध्यमिक स्कूलों में 50 प्रतिशत रिक्त पद भरे जा चुके हैं। बाकी बचे 50 प्रतिशत रिक्त पद सितंबर तक भर दिए जाएंगे।

27 से 29 सितंबर के बीच होगी परीक्षाएं

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि 14062 रिक्त पदों पर भर्ती माध्यमिक सेवा चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। आयोग की ओर से 27 से 29 सितंबर के बीच इसकी परीक्षाएं कराई जाएंगी। कहा कि प्रदेश में जो काम पिछले 48 साल में नहीं हुए, वह एक साल में कराए गए। पिछली सरकार ने कुल 48 राजकीय विद्यालय खोले जबकि भाजपा सरकार अब तक 185 राजकीय विद्यालय खोल चुकी है।

जम्मू कश्मीर मुद्दे पर बोले डिप्टी सीएम

वहीं डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भाजपा की नीति जीरो टॉलरेंस की है और इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा का गठबंधन टूटा नहीं है, केवल समर्थन वापस लिया है। यूपीपीएससी की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर योगी सरकार बेहद सख्त है। इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, यह सरकार सुनिश्चित कराएगी।

लखनऊ के होटल में लगी आग पर दिया बयान

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के होटल में लगी आग पर कहा कि लखनऊ होटल में लगी आग की घटना की जांच कराई जाएगी।

महागठबंधन पर भी बोले डिप्टी सीएम

महागठबंधन के सवाल पर कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल एक ही मुद्दे पर चलती हैं कि मोदी जी का मुकाबला कैसे करें। डिप्टी सीएम ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सराहना की। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दिल्ली जाने पर कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति उत्तर प्रदेश के निवासी तय करते हैं।