4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसी हफ्ते शुरू होंगी शिक्षकों की तीन बड़ी भर्तियां, जल्द जारी होगा विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में इसी हफ्ते शिक्षकों की तीन बड़ी भर्तियां शुरू हो जाएंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 24 Feb 2021, 9:44 AM IST

इसी हफ्ते शुरू होंगी शिक्षकों की तीन बड़ी भर्तियां, जल्द जारी होगा विज्ञापन

इसी हफ्ते शुरू होंगी शिक्षकों की तीन बड़ी भर्तियां, जल्द जारी होगा विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में इसी हफ्ते शिक्षकों की तीन बड़ी भर्तियां शुरू हो जाएंगी। वहीं प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 47 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी से शुरू होंगे। जबकि पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च है। ऑनलाइन आवेदन पत्र 27 मार्च तक जमा किया जा सकता है। बता दें कि जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक से लेकर डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर तक की भर्तियां शुरू होने जा रही हैं।

जल्द आएगा शिक्षकों के 15508 पदों पर संशोधित विज्ञापन

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक) और पीजीटी (प्रवक्ता) के 15508 पदों पर भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन इसी हफ्ते जारी किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आवेदन के लिए अलग से पोर्टल तैयार कराया है। इससे पहले चयन बोर्ड ने 29 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू किया था लेकिन कानूनी अड़चन के कारण 18 नवंबर को प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी थी। चयन बोर्ड भी जुलाई 2016 के बाद साढ़े चार साल के अंतराल पर भर्ती कर रहा है।

एडेड जूनियर हाईस्कूल में कुल 1994 पदों के लिए विज्ञापन 25 को

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में प्रधाध्यापक के 390 और 1504 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 25 फरवरी को जारी होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 से 17 मार्च तक होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च और आवेदन का प्रिंट लेने की आखिरी तारीख 19 मार्च है। इसकी परीक्षा 18 अप्रैल को होगी।

ये भी पढ़ें: पीड़ित महिला का आरोप, पैसों के लिए पति ने दिया तीन तलाक, मिट्टी का तेल डालकर जलाने की भी कोशिश, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें:यूपी के श्रमिकों को पंजीकरण की सुविधा देकर पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर का लाभ देगी योगी सरकार

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश