उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के तहत सरकार ने कारागार और अग्निशमन विभाग में 5,805 से अधिक पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण विभागों में कई सालों बाद नई नियुक्तियां (UP Government Job) की जा रही है। शुक्रवार शाम 04 बजे कारागार विभाग में जेल वार्डन (महिला और पुरुष), घुड़सवार पुलिस और अग्निशमन विभाग में फायरमैन पदों पर चयनित अभ्यिर्थियों को सरकार नियुक्ति पत्र जारी करेगी। चयनित अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) संवाद भी करेंगे।