29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज नरौरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार; द्वारिकाधीश मंदिर में अब भक्त आठों झांकियों के करेंगे दर्शन

यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 Aug 2021, 8:40 AM IST

आज नरौरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, द्वारिकाधीश मंदिर में अब भक्त आठों झांकियों के करेंगे दर्शन

आज नरौरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, द्वारिकाधीश मंदिर में अब भक्त आठों झांकियों के करेंगे दर्शन

लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को सुबह सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें। खुश रहें। आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।

- आज नरौरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, अमित शाह, राजनाथ, CM योगी समेत कई नेता होंगे शामिल

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर किया जाएगा। गृह मंत्री अमित साह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक पहुंचेंगे।

- आइआइटी कानपुर का दावा, तीसरी लहर न के बराबर, अक्टूबर तक महामारी से मुक्त हो जाएगा उत्तर प्रदेश

कानपुर आइआइटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका अब न के बराबर है। उन्होंने इसकी मुख्य वजह बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन होना बताया है। प्रो अग्रवाल ने गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर यह दावा किया है। उनके मुताबिक संक्रमण की रफ्तार अब लगातार कम होगी। साथ ही साथ उनका यह भी दावा है कि अक्टूबर तक यूपी, बिहार, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे राज्य संक्रमण से लगभग मुक्त हो जाएंगे।

- द्वारिकाधीश मंदिर में बदलेगी व्यवस्था, अब भक्त आठों झांकियों के करेंगे दर्शन

मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में अब भक्त आठ झांकियों के दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था आज से लागू होगी। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के मुताबिक कोराना वायरस की वजह से मंदिर के दर्शन में परिवर्तन किया जाता रहा, लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं है। इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन और मंदिर के गोस्वामी ने आठों झांकी के दर्शन खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

- तेज बारिश ने रोके तेजस एक्सप्रेस के पहिये, दो घंटे हुई लेट, 2135 यात्रियों को मिलेगा चार लाख से ज्यादा का मुआवजा

नई दिल्ली में हुई बारिश ने तेजस के पहिए रोक दिए। जिससे भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) की जेब ढीली हो गई। ट्रेन गाजियाबाद से नई दिल्ली के बीच दो घंटे से अधिक खड़ी रही। इसके चलते वापसी भी देर से हुई। दोनों ही दिशाओं में दो घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेन के लेट होने के कारण अब IRCTC को हर यात्री को 250 रुपये मुआवजा देना होगा। तेजस लगातार तीन फेरों में देरी से गंतव्य तक पहुंची। इसके 2135 यात्रियों को अब आइआरसीटीसी 4.58 लाख रुपये मुआवजा देगा। IRCTC ने मुआवजे के आवेदन के लिए सभी यात्रियों को उनके ईमेल और मोबाइल नंबर पर क्लेम रजिस्ट्रेशन का लिंक भेजा है।

- राजधानी में नहीं लगा साप्ताहिक बाजार, व्यापारियों ने लगाया आरोप, पुलिस ने जबरन बंद कराईं दुकानें

आदेश न मिलने की बात कहते हुए ढाई महीने के बाद रविवार को नक्खास और चौक से जुडे़ क्षेत्रों में लगने वाला साप्ताहिक बाजार पुलिस ने हटवा दिया। करीब 900 दुकानें पुलिस ने हटवा दीं। इसको लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है। दुकानदारों का आरोप है कि साप्ताहिक बाजार खोले जाने के आदेशों के बाद भी पुलिस ने दुकानें नहीं लगने दीं। दुकानदारों ने विरोध किया। बावजूद इसके पुलिस ने दुकानें नहीं लगने दीं।

यह भी पढ़ें: UP Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट, इन 25 जिलों में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, देखें लिस्ट