31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव प्रचार कर रहे सपा नेता हुए गिरफ्तार, थाने ले गई पुलिस

चौरीचौरा थाना पुलिस ने जिलाबदर सपा नेता रामनक्षत्र यादव को उनके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। रामनक्षत्र पर आरोप है कि वह जिलाबदर होने के बावजूद वह चौरीचौरा क्षेत्र में ही थे और पार्टी प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 20 Feb 2022, 4:45 PM IST

UP Top News Short News

UP Top News Short News

चुनाव प्रचार कर रहे जिलाबदर सपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर. चौरीचौरा थाना पुलिस ने जिलाबदर सपा नेता रामनक्षत्र यादव को उनके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। रामनक्षत्र पर आरोप है कि वह जिलाबदर होने के बावजूद वह चौरीचौरा क्षेत्र में ही थे और पार्टी प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे। सपा नेता व चौरीचौरा थाने का हिस्ट्रीशीटर टेलहनापार गांव निवासी रामनक्षत्र यादव को बीते सात जनवरी को छह माह के जिला बदर किया गया है। जिला प्रशासन की नोटिस मिलने के बाद पुलिस ने 26 जनवरी को उसके स्वजन को नोटिस देते हुए रामनक्षत्र के यहां डुगडुगी पिटवाई थी। रामनक्षत्र को बस्ती जिले के कोतवाली के लिए जिला बदर किया गया था। रामनक्षत्र यादव को वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए छह माह के लिए वहीं रहना था, लेकिन रामनक्षत्र ऐसा न करके क्षेत्र में घूमता रहा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करता रहा। शनिवार को भी पुलिस को उसके बैठक करने के बारे में पता लगा। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ चौरीचौरा आख़िलानन्द उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर रामनक्षत्र को गिरफ्तार कर लिया।

रुपयों के लेनदेन में मारी गोली

बाराबंकी. प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में रुपयों के लेनदेन को लेकर बाइक सवार बदमाश ने एक दलाल को गोली मार दी। मामला नगर कोतवाली के फतेहाबाद बड़ेल का है। पुलिस के मुताबिक फतेहाबाद निवासी अमित उर्फ कैमी (38) प्रॉपर्टी के कारोबार में दलाली का काम करता है। उसने लखनऊ के कई कारोबारियों से प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर मोटी रकम में रखी है। रविवार की सुबह अमित अपनी बाइक से बड़े निवासी आसाराम के घर आया था। आशाराम भी दलाली का काम करता है। यहां पर अमित बाइक पर ही किसी से फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उसकी पीठ से सटाकर गोली मारकर भाग निकला।

सोमवार को प्रयागराज आएंगी स्मृति ईरानी

प्रयागराज. सोमवार को भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी संगम नगरी आ रही हैं। यहां इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, इलाहाबाद पश्चिम सीट से भाजपा के प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा कर समर्थन जुटाएंगी। भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 21 फरवरी को प्रातः 10:25 बजे दिल्ली से चलेंगी। दोपहर 12 बजे वह प्रयागराज पहुंच जाएंगी। उसके बाद अपराह्न 2:30 बजे इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा के मीरापुर में, 3:45 बजे इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा के प्रीतम नगर क्षेत्र में और शाम पांच बजे इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के कटरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद 22 को गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो होगा। उनका रोड शो इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण और इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से होकर गुजरेगा।