
Hacked
लखनऊ. यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल को हैक कर लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। जिसके बाद ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अभी के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं गुरुवार को इस मामले में साइबर क्राइम की तरह मुकदमा दर्ज किया गया है।
ऐसे हुआ खुलासा, दर्ज हुआ मुकदमा-
बुधवार को परिवहन निगम के ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल को हैक कर लाखों रुपये के घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ था। दरअसल एक व्यक्ति एसी बस का टिकट बुक करा रहा था, कि तभी उसके खाते से बिना पैसे कटे उसे टिकट मिल गया। व्यक्ति ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक को की, जिनसे जांच करने के बाद पाया कि इससे लाखों रुपये का घपला हो रहा है। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने वजीरगंज थाने में परिवहन निगम को आईटी सपोर्ट दे रही कंपनी Timex और HDFC की गेटवे ईकाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं परिवहन निगम और HDFC बैंक के अधिकारियों की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पिछले एक साल से पेमेंट गेटवे था हैक-
जांच कमेटी में शामिल एक अधिकारी का कहना है कि HDFC बैंक का पेमेंट गेटवे पिछले एक वर्ष से हैक था। जिसे बिना भुगतान किए रोजाना हजारों रुपये के टिकट लोगों को जारी हो रहे थे। जांच के दौरान 3 जुलाई की बुकिंग में 54 केस ऐसे पाए गए, जिनके किराए के 70 हजार रुपये निगम के खाते में ट्रांसफर ही नहीं हुए। अब यह टिकट कहां से बुक किए गए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं जून में बुक किए गए टिकटों का पूरा ब्यौरा देखा जा रहा है।
Published on:
05 Jul 2018 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
