29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में आज से बदल जाएगा मौसम, IMD ने जारी की अगले 4 दिन झमाझम बारिश की चेतावनी

UP Weather News Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम से पूर्वी उत्तर उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) की चेतावनी जारी की है। IMD ने वेस्ट यूपी में आगामी 4 दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही 25 और 26 फरवरी को पूर्वी यूपी में भी बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Feb 24, 2022

up-weather-update.jpg

एमपी का मौसम अलर्ट, एमपी में आज और 28 फरवरी को भारी बारिश

UP Weather News Update : यूपी में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। पश्चिम से पूर्वी उत्तर उत्तर प्रदेश तक हल्की से मध्यम बारिश (Rain) की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 फरवरी से 2 मार्च 2022 तक उत्‍तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही वेस्ट यूपी में आगामी 4 दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 25 और 26 फरवरी को पूर्वी यूपी में भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में हल्‍की बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। यूपी में बारिश के चलते एक बार फिर फसलों को नुकसान हो सकता है। अप्रत्याशित बारिश की भविष्यवाणी किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को यूपी के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हवा की गति मंद पड़ने के कारण रात को धुंध छाने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब लोगों को कड़ाके की ठंड नहीं झेलनी होगी। हालांकि बारिश के चलते तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी जरूर आ सकती है, लेकिन कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का यूपी में तीन दिन बारिश और तेज हवा का अलर्ट, 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि उत्‍तरी हिस्‍सों के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मैदानी इलाकाें में भी असर पड़ेगा। उत्‍तरी राजस्‍थान के साथ हरियाणा में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन के चलते वेस्ट यूपी में भी असर दिखाई देगा। इससे प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान कहीं गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- न्यूनतम तापमान में आएगी इतनी गिरावट,इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी

बता दें कि इस सप्‍ताह यूपी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्‍यूनतम तापमान के 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश से अब सर्दी के मौसम की विदाई हो चुकी है। हालांकि सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का अहसास जरूर हो रहा है। फिलहाल प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान के तेजी से बढ़ने के आसार हैं।