उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी को सकुशल कराने के लिए सटीएफ ने अपनी सभी यूनिटों को सक्रिय किया था। एसटीएफ की निगरानी में उत्तर प्रदेश के परीक्षा केंद्रों पर टीईटी परीक्षा को संपन्न कराना था। 28 नवंबर को यूपी टीईटी की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी थी। पहली पाली में 2554 और दूसरी पाली में 1747 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन कराने के लिए केन्द्र बनाए गए थे। आयोजित होने वाली परीक्षा में लगभग 21 लाख परीक्षार्थी को परीक्षा देनी थी।