गोमती संरक्षण अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। गोमती के पुनर्जीवन के लिए लोक भारती द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान में समाज के कई वर्गों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। गोमती उपवास कार्यक्रम में लोक भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं महेंद्र मोदी, नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला, पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार, डॉ ए पी तिवारी, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन तथा अन्य संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोमती बाबा महंत रामसेवक दास तथा संचालन गोपाल उपाध्याय ने किया। लोक भारती के संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी उपस्थित रहे। संयोजक मंडल के राजेश राणा, मनीष, सतीश मिश्र, सुनील चौबे तथा प्रभारी महीप मिश्र व पूर्व आईएएस राजेंद्र भौनवाल भी उपस्थित रहे। ।