13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी बना आत्मसुरक्षा का बड़ा हब, यूपी में मिल रही दो मशहूर रिवॉल्वर, कीमत और खासियतें जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Uttar Pradesh becomes a big hub of self-defense यूपी में इस वक्त शस्त्र के शौकीनों की मौज कट रही है। दो बेहतरीन रिवाल्वर यूपी में बन रही है। और उनकी कीमतें इतनी कम है कि तुरंत खरीद लेंगे आप। एक रिवाल्वर की खूबियां जानकर महिलाएं भी हो गई उसकी दीवानी। जानें दो रिवाल्वरों के नाम और तीसरे का नाम जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे कि, यह भी यूपी में ही बनता है।

3 min read
Google source verification
यूपी बना आत्मसुरक्षा का बड़ा हब, यूपी में मिल रही दो मशहूर रिवॉल्वर, कीमत और खासियतें जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

यूपी बना आत्मसुरक्षा का बड़ा हब, यूपी में मिल रही दो मशहूर रिवॉल्वर, कीमत और खासियतें जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

यूपी आत्मसुरक्षा का हब बनता जा रहा है। आम आदमी भी अब अपनी सुरक्षा के लिए बेहद आसानी से हथियार खरीद सकता है। और उसके पास ढेर सारी नई च्वाइस भी हो गई है। वैसे तो यूपी में कई हथियारों को निर्माण पहले से ही हो रहा है। पर अभी ताजा मामलों में यूपी शस्त्र शौकीनों और आत्मसुरक्षा के लिए मिलने वाले हथियार की एक बड़ी जगह बन गई है। प्रदेश में 50 मीटर दूरी तक मार करने वाली नई रिवाल्वर 'प्रहार' बाजार में बिक रही है, तो संडीला में बनी स्वदेशी वेब्ले स्कॉट रिवाल्वर भी बाजार में आ चुकी है। बात यहीं खत्म हो जाती तो कोई बात नहीं अमेठी में रूस के सहयोग से राइफल एके-203 का भी निर्माण होने जा रहा है। पर यह एके-203 राइफल आम आदमी के लिए नहीं है। इस पर सिर्फ भारतीय सेना का अधिकार रहेगा। अब आप जानिए इनकी खासियतें। आखिरकार, इनमें क्या खास है। कितने में मिलती हैं।

रिवाल्वर 'प्रहार' की खास बातें

यूपी में इस वक्त शस्त्र के शौकीनों की मौज कट रही है। कानपुर में लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) ने प्रहार नामक रिवाल्वर बनाया है। ओवरऑल 177.6 एमएम की लेंथ व .32 कैलिबर वाली यह नई रिवाल्वर दो मॉडलों आती है। इससे 50 मीटर तक का निशाना बेहद सटीक लगता है। इसकी कीमत डीलरों के लिए 71 हजार रुपए है, जिसमें 28 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। प्रहार रिवॉल्वर के फीचर्स बेहतर है। इसकी ग्रिप वुडेन व प्लास्टिक की है। 750 ग्राम इसका वजन है। इसका डिजाइन लंदन की क्रेनफील्ड विश्वविद्यालय के डीसीएम कॉलेज से डिजाइन में एमएससी करने वाले निर्माणी अधिकारी पवन कुमार ने तैयार किया है।

महिलाओं को लुभा वेब्ले स्कॉट की खूबियां

लखनऊ से करीब 35 किमी दूर हरदोई के संडीला में इंग्लैंड की मशहूर कंपनी वेब्ले स्कॉट का निर्माण आर्म्स कंपनी स्याल ग्रुप कर रही है। स्वदेशी रिवाल्वर वेब्ले स्कॉट देखने में बला की खूबसूरत है। इसकी कीमत करीब 1.38 लाख रुपए है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। स्वदेशी रिवाल्वर वेब्ले स्कॉट की मारक क्षमता 40 से 50 मीटर तक है। और उपर इसका वजन भी बेहद कम है। .32 बोर की रिवाल्वर की लंबाई करीब 120.5 मिमी है और वजन 670 ग्राम के करीब है। यह रिवाल्वर की खूबियां महिलाओं को भी लुभा रही हैं। यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद कारगर है।

यह भी पढ़ें : संडीला में बनी स्वदेशी वेब्ले स्कॉट रिवाल्वर बाजार में उपलब्ध, आठ दिन में सौ लोगों को मिलेगी डिलीवरी, जान‍िए कीमत और खास‍ियत

अमेठी में राइफल एके-203 की फैक्टरी

अमेठी के कोरवा में अत्याधुनिक राइफल एके-203 की फैक्टरी लग रही है। पूरे प्रोजेक्ट में करीब 4500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस परियोजना को इंडो-रसियन जॉइंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा। एके-203 राइफल 7.62 गुणा 39 एमएम कैलिबर की। इसकी रेंज करीब 500-800 मीटर है। इस राइफल से एक मिनट में 700 रांउड फायर होता है। एक मैंगजीन में 30 गोलियां होती हैं। यह वजन में हल्की है और इस्तेमाल करने में आसान है। इसका वजन 3.8 किग्रा होता है। 16.3 इंच इसका बैरल होता है। एक राइफल की कीमत करीब 80,000 रुपए होगी।

यह भी पढ़ें : वेब्ले स्कॉट रिवाल्वर के बाद अमेठी में बनेगी राइफल एके-203, यूपी बना आत्मसुरक्षा का हब

यूपी पुलिस से अधिक जनता के पास हैं लाइसेंसी हथियार

यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि, देश में यूपी पुलिस के पास 2.3 लाख हथियार हैं जबकि सामान्य लोगों के पास 10.76 लाख लाइसेंसी हथियार हैं।