1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के थाना रुदौली इलाके के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 5 Apr 2021, 4:31 PM IST

Quick Team: चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Quick Team: चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के थाना रुदौली इलाके के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को नाजुक हालत में अयोध्या के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की मां की तहरीर के मुताबिक, चार साल की बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी गांव का युवक उनकी बच्ची को उठा ले गया। युवक बच्ची को गांव के बाहर नहर के किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गांव के बाहर नहर के किनारे बच्ची रोती बिलखती मिली। उसकी बिगड़ी तबीयत को देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

आग लगने से जली सात दुकानें

लखनऊ. नगर पंचायत इटौंजा के मुमताज किराना स्टोर में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आने से करीब सात दुकानों में रखा लाखों का सामान स्वाहा हो गया। दुकानदार फैजुल्ला ने कहा कि लगभग 15 लाख रुपए का किराना का सामान जलकर स्वाहा हो गया। इसके अलावा आठ हजार रुपए की नगदी भी आग के हवाले हो गई। आग की लपटों ने अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस और फायर ब्रिगेड बक्शी का तालाब की तीन गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने की सूचना पर नगर पंचायत बीकेटी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान से पीड़ित दुकानदारों को शासन के द्वारा मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार बख्शी का तालाब विवेकानंद मिश्र ने कहा कि राजस्व कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है जो आग से हुए नुकसान का आकलन कर जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद पीड़ित दुकानदारों को शासन के द्वारा नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

रेलवे ट्रैक पर फेंका युवती का शव

बाराबंकी. बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल, जिले के मसौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रफी नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। एएसपी उत्तरी अवधेश सिंह ने बताया कि युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इस बात की पुष्टि पीएम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

छेड़खानी का विरोध करने पर हॉकी से पीटा

इटावा. थाना भर्थना क्षेत्र जय पैलेस मिडिल स्कूल के पास दो सगी बहनें रात करीब आठ बजे अपने घर का समान लेने के लिए निकली थीं, तभी वहां खड़े मनचलों ने युवतियों को अकेला देख उनके ऊपर फब्ब्तियां कसना शुरू कर दिया। इस पर युवतियों ने अपने भाई को फोन पर शिकायत की तो उन दबंगों ने युवतियों के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।मारपीट के घटना स्थल पर अपने भाई को बचाने गई युवतियों के ऊपर मनचलों ने हॉकी से हमला कर दिया। हमले में युवती के सिर और आंखों में गम्भीर चोटें आईं। साथ ही छोटी बहन को भी चोट लगी। वहीं, घटना की जानकारी भर्थना थाना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, चोर-चोर का शोर मचाकर पीटा

कानपुर. बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को देखकर चोर-चोर का शोर मचा दिया और फिर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर इतना पीटा कि बेदम कर दिया। बाद में आनन-फानन उसे बांगरमऊ सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव में एक घर के अंदर रात करीब डेढ़ बजे अनजान युवक की आहट पर पड़ोसी जागकर पहुंच गए। तभी घर से एक युवक को निकलते देखकर ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। इसके बाद भीड़ ने उसे पीटकर मारना शुरू कर दिया। जब उसके बारे में पता किया गया तो सामने आया कि युवक लखनऊ के काकोरी फरीदपुर का रहने वाला अनीश है और प्रेमिका से मिलने आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करके घरवालों को सूचना दी। थाने आए पिता ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी सतीश पुत्र मंशाराम, बहादुर पुत्र काशीराम, विद्या सागर पुत्र बहादुर, महेश पुत्र काशीराम और सुनील पुत्र रामसहाय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Quick Read: अनियंत्रित यात्रियों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल

ये भी पढ़ें:Quick Read: आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर दौड़ी बर्निंग बस, यात्रियों ने भागते हुए बचाई जान