5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttar Pradesh Weather: यूपी में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी यूपी में ज्यादा असर

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। IMD ने कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। जानिए किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा असर रहेगा और तापमान में कितना बदलाव आएगा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Aug 05, 2026

climate change rain, Monsoon Update

प्रतीकात्मक फोटो ( PC: IANS

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज यानी बुधवार को भी मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का भी अनुमान जताया है।

गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी दोनों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक के 24 घंटों में कन्नौज के छिबरामऊ में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद बहराइच के नानपारा और इटावा के चकरनगर में 10-10 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। अयोध्या में 9 सेंटीमीटर, लखीमपुर खीरी के शारदानगर में 8 सेंटीमीटर तथा लखनऊ, कानपुर नगर, बाराबंकी और जौनपुर सहित कई स्थानों पर 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान में मिलेगी राहत

लगातार बादल और बारिश की वजह से अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान फिर बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। पिछले दिन प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस हमीरपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस बाराबंकी में रिकॉर्ड हुआ।

अगले 24 से 72 घंटे का मौसम

आईएमडी के अनुसार 6 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 7 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कुछ क्षेत्रों तक सीमित हो सकती हैं और 8 अगस्त से कई हिस्सों में मौसम संबंधी चेतावनी भी समाप्त होने के संकेत हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, इसलिए मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी होगा।