31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम अलर्ट, इस बार होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, स्कूलों में छुट्टियां घोषित

- हाड़ कांपती ठंड से नहीं राहत - आने वाले दिनों में होगी तेज बारिश - कोहरे से नहीं मिलेगी राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 10 Jan 2020, 6:55 PM IST

बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम अलर्ट, इस बार होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, स्कूलों में छुट्टियां घोषित

बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम अलर्ट, इस बार होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, स्कूलों में छुट्टियां घोषित

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हाथ कांपती ठंड ने कहर बरपाया है। लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई जिसके बाद ठंड बढ़ गई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही लुका छिपी खेलेगी। दोपहर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। लेकिन कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। शीतलहर का कहर जारी रहेगा जिससे कि हाड़ कांपने वाली ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसी के साथ यूपी समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

स्कूल बंद

ठंड के असर को देखते हुए पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और यूपी में बारिश के चलते सूबे का पारा लगातार कम हो रहा है, जिससे गलन भरी सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। प्रदेश में फिर से शीतलहर जैसे आधार हैं। शीतलहर को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूलो में छुट्टियां कर दी गई हैं। मुजफ्फरनगर में 12 जनवरी तक और राजधानी लखनऊ में 10 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं।

गिरे ओले

बुधवार को लखनऊ व आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई जिसके बाद ठंड बढ़ गई। इससे पहले मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र में बूंदाबांदी ने दस्तक दी। मिर्जापुर और जौनपुर में बारिश के दौरान ओले गिरे।

कोहरे से नहीं राहत

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से चला कोल्ड फ्रंट शुक्रवार को प्रदेश में पहुंच चुका है। गलन भरी ठंड और बढ़ जाएगी। यही नहीं कोहरे का असर भी अधिक रहेगा। शाम होते-होते मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं पर बरसात के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

ठंड से मौत

ठंड का मौसम उन लोगों को ज्यादा परेशानी दे रहा है जिन्हें सांस संबंधी या कोई अन्य बीमारी है। ठंड के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। कानपुर में इस माह हार्ट, लिवर और सांस संबंधी परेशानी से ग्रसित 10 लोगों की मौत हो चुकी है। महोबा में चार की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:मौसम ने प्रभावित की रेल सेवाएं, 18 ट्रेन निरस्त, विमानों के पंख भी हुए जाम, देखें लिस्ट