पांच चरणों में चल रहा अभियान
15 फरवरी तक चलने वाला विशेष वरासत अभियान पांच चरणों में चल रहा है। पहला चरण 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक 2020 तक, दूसरा चरण 31 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक, तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक, चौथा चरण एक फरवरी से 7 फरवरी 2021 तक और पांचवा चरण 8 फरवरी से 15 फरवरी 2021 तक चलाया जा रहा है। पहले चरण में राजस्व/तहसील अधिकारी राजस्व गांवों में कार्य्रम बनाकर वरासते हेतु प्रार्थनापत्र लेने और उसे ऑनलाइन करने की प्रक्रिया की जाएगी। दूसरे चरण में लेखपालों द्वारा ऑनलाइन जांच प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। तीसरे चरण में राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच व आदेश पारित करने की प्रक्रिया की जाएगी। चौथे चरण में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यूपी में उत्तराधिकार विवाद का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से शेष नहीं है। पांचवें और अंतिम चरण में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारियों, उप-जिलाधिकारियों व अन्य अफसरों द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकार के समस्त लम्बित प्रकरणों को पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाएगा।