29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए नगर विकास मंत्री को वयोवृद्ध श्रीकान्त वाजपेयी ने 45 लाख रुपये का चेक दिया

श्रीकान्त वाजपेयी का दान अत्यंत प्रेरणास्पद और अनुकरणीय है - आशुतोष टण्डन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 23 Jan 2021, 6:20 PM IST

श्रीकान्त वाजपेयी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

श्रीकान्त वाजपेयी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

लखनऊ, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन को आज सर्वस्व दानी वयोवृद्ध श्री श्रीकान्त वाजपेयी ने 45 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। आशुतोष टण्डन को यह धनराशि चेक के माध्यम से श्री वाजपेयी ने गोमतीनगर स्थित अपने भाई विनोद कुमार पाण्डेय के आवास पर एक सादे कार्यक्रम में प्रदान किया। आशुतोष टण्डन ने श्रीकान्त वाजपेयी के इस योगदान को अत्यंत प्रेरणास्पद और अनुकरणीय बताते हुए श्रीकान्त वाजपेयी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

राम जन्मभूमि मंदिर के लिए उपरोक्त दान प्राप्त करने के अवसर पर आशुतोष टण्डन ने वयोवृद्ध दानकर्ता श्रीकान्त वाजपेयी को पुष्पमाला और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीकान्त वाजपेयी ने अवगत कराया कि उन्होंने अपने जीवन की सभी जमापूंजी राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, जिसमें से 21 लाख रुपये स्व0 धर्मपत्नी अशोक कुमारी की स्मृति में, 11 लाख रुपये स्व0 पिता शिवपाल वाजपेयी की स्मृति में, 11 लाख रुपये स्वयं की तरफ से और 1 लाख रुपये उनसे जुड़े मृत अथवा जीवित आत्माओं की तरफ से तथा अन्य एक लाख साकेत नगर कल्याण समिति कानपुर की तरफ से संकलित कर कुल 45 लाख रुपये की धनराशि प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए एक अहुति के रूप में प्रदान की जा रही है।

उन्होंने इस अवसर पर कानपुर स्थित अपने 5 करोड़ रुपये के मकान को भी राम मंदिर निर्माण हेतु दान करने की इच्छा व्यक्त की है। श्रीकान्त वाजपेयी कानपुर के आर्य नगर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। जिनका एक लम्बा सम्पर्क भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रहा है।