
विवेक तिवारी हत्याकांड-आरोपी की पत्नी राखी का तबादला
लखनऊ. राजधानी में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिका का ट्रांसफर बलिया किए जाने की खबरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। वहीं डीजीपी ने इसका खंडन किया है। सोशल मीडिया में प्रशांत की पत्नी राखी मलिक के बलिया तबादला किए जाने की खबरें चल रही हैं। राजधानी के गोमतीनगर इलाके में विवेक तिवारी की शुक्रवार देर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह अपने कुलीग को उसके घर छोडऩे जा रहे थे। हत्या के आरोपी आरक्षी प्रशांत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही उसकी सिपाही पत्नी राखी मलिक एसएसपी के शिविर कार्यालय में रविवार को जमकर उत्पात मचाया था। इस बीच मीडिया कर्मियों से भी राखी की नोकझोंक हुई थी।
5 लाख 28 हजार रुपए डाले गए थे
महिला पुलिसकर्मियों ने राखी को पकड़ कर गाड़ी में बैठाया और गोमतीनगर थाने ले गई। एसएसपी के शिविर कार्यालय से राखी के बैरंग लौटने के बाद प्रशांत की मां और परिवार के अन्य सदस्य गोमतीनगर थाने पहुंचे थे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा था।वहीं राखी के एकाउंट में एक दिन में 5 लाख 28 हजार रुपए डाले गए थे।
गोमतीनगर थाने में तैनात राखी मलिक ने कहा था कि पुलिसकर्मियों से कहा था कि उसका पति प्रशांत चौधरी शुक्रवार रात को वर्दी पहन कर ड्यूटी पर निकला था। देर रात सुनसान सड़क पर गाड़ी देखकर संदेह हुआ। बता दें कि गोमतीनकर विस्तार में शुक्रवार देर रात गश्त कर रहे सिपाही प्रशांत चौधरी ने कार सवार एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को गोली गार दी थी। गंभीर रूप से घायल विवेक को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। विवेक तिवारी उस समय अपने आफिस से अपने पूर्व सहकर्मी सना खान को छोडऩे उसके घर जा रहे थे। शनिवार सुबह विवेक की हत्या की खबर फैलते ही राजधानी में सनसनी फैल गई। तत्काल आरोपित दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बर्खास्त कर दिया गया। डीजीपी ने घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठित की।
विवेक रात बारह बजे तक वहां थे
मूल रूप से सुलतानपुर के शंकरपुरम करौंदिया निवासी विवेक तिवारी यहां न्यू हैदराबाद कालोनी के आकाश गंगा अपार्टमेंट में रहते थे। शुक्रवार को उनके आफिस में एपल फोन के नये ब्रांड की लांचिंग थी। विवेक रात बारह बजे तक वहां थे। इसके बाद वह पूर्व महिला सहकर्मी सना खान को कार से छोडऩे निकले। वह गोमतीनगर के ही विनय खंड में रहती है। सना खान के अनुसार गाड़ी गोमतीनगर विस्तार में सरयू अपार्टमेंट के पीछे पहुंची थी कि बाइक सवार दो सिपाही प्रशांत और संदीप कुमार अचानक ओवरटेक कर आगे आ आए और गाड़ी रोकने का इशारा किया।
विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी प्रशांत की पत्नी राखी मलिक का अब बलिया तबादला कर दिया गया है। माना जा रहा है कि राखी ने जिस तरफ का बर्ताव किया था उससे पुलिस के आला अफसरों में काफी नाराजगी थी। इसी के चलते राखी को लखनऊ से बलिया तबादला कर दिया गया।
Published on:
03 Oct 2018 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
