
Vivek Tiwari
लखनऊ. विवेक तिवारी हत्या के दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी पर चौतरफा वार हो रहा। और हो भी क्यों न आखिर उसने अपराध ही ऐसा किया है। लेकिन इसके बावजूद प्रशांत के समर्थन में यूपी पुलिस के कई कर्मचारी खड़े हो गए हैं और केस को कमजोर करने के लिए चंदा मांग 5 करोड़ रूपए इकट्ठा करने में लग गए हैं। इनमें से एक हैं वीर सिंह राजपूत जिसने अपनी फेसबुक पोस्ट पर 'हम अपने भाई प्रशांत को देंगे 5 करोड़' शीर्षक के सह पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वो इस मुहीम में जुट जाएं। फेसबुक के अनुसार वीर सिंह यूपी पुलिस में है और लखनऊ में ही तैनात हैं। पुलिसकर्मी वीर सिंह राजू ने रविवार को दोपहर 12 बजे यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर की है।
यह लिखा है पोस्ट में-
वीर सिंह ने पोस्ट में लिखा है कि ‘हम अपने भाई प्रशांत को देंगे 5 करोड़ रुपए। घटना से हम सब वाकिफ हैं। किसी भी अधिकारी और बिकाऊ मीडिया ने प्रशांत के फेवर में कुछ नहीं बोला। वीर सिंह ने दलील दी है कि हमें अगर हम अपनी आत्मरक्षा के लिए उसे चला नहीं सकते तो असलहा क्यों दिया गया। हमारे दोनों भाई को इंसाफ के लिए सबको सहयोग करना पड़ेगा। इससे हम सभी अच्छा वकील खड़ा कर सकेंगे। अकाउंट नंबर हमारे भाई प्रशांत की पत्नी का है। कृपया सहयोग करें। उक्त पोस्ट के बाद ही लोगों ने रुपए भी भेजना शुरू कर दिए हैं। वहीं 100 से 1000 रुपए तक अकाउंट में भेजे जाने लगे हैं। और सोमवार तक इसमें 5 लाख रुपए से ऊपर तक भी जमा हो गए हैं। हालांकि वीर सिंह ने पोस्ट के वायरल होते हुए इसे डिलीट कर दिया है।
प्रशांत की पत्नी रेखा के अकाउंट में अब तक पहुंचे इतने लाख रुपए-
प्रशांत के समर्थन व चंदे वाली पोस्ट के वायरल होने का बाद पत्नी राखी के बैंक अकाउंट में अब तक 5.28 लाख रुपए भी जमा हो चुके हैं। खंगाला गया तो बात सामने आई है कि 25 सितंबर तक राखी के मेरठ स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अकाउंट संख्या 20239363306 में 333.26 रुपए थे जिसमें उसी दिन 114 रुपए ब्याज मिले। इसके बाद खाते 30 सितंबर तक खाते में कोई लेन देन नहीं हुआ। लेकिन 29 सिंतबर की हत्याकांड के बाद अगले ही दिने से प्रशांत की पत्नी राखी के खाते में अचानक पैसे ट्रान्सफर होने लगे। अकाउंट स्टेटमेंट को देखा जाए तो खाते में 1000 से लेकर 50 रुपए तक जमा हो रहे हैं। और आज एक 1 अक्टूबर तक खाते में 5 लाख 28 हजार रुपए जमा हो चुके थे। पैसा जमा होने का सिलसिला कहा तक चलता है यह देखना बाकी है। आपको बता दें कि प्रशांत मेरठ का मूल निवासी ही है और उसने वहीं की राखी से विवाह रचाया और दोनों की पोस्टिंग लखनऊ को गोमती नगर थाने में थी।
मामला हो जाएगा कमजोर-
पुलिस व सरकार के आलाधिकारी जहां दोषी को सख्त सजा देने का दावा कर रहे हैं, तो वहीं उन्हीं की पुलिस अपराधी को बचाने की कोशिश में तेजी से लग गए हैं। यदि वीर सिंह की 5 करोड़ रुपए इकट्ठा करने की मुहिम कारगर साबित हुई तो इस हत्याकांड को कमजोर होने में जरा भी देरी नहीं लगेगी और एक बार फिर एक अपराधी पूरी आजादी के साथ सड़कों पर टहलेगा, जिससे बाकी सिपाहियों को किसी भी 'ठोक देने' का साहस बढ़ेगा।
निम्न प्रशांत की पत्नी का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट-
Published on:
01 Oct 2018 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
