20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेक की पत्नी ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप, दिया ये बयान

पुलिस की गोली का शिकार हुए विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Sep 29, 2018

lucknow

विवेक की पत्नी ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप, दिया ये बयान

लखनऊ. पुलिस की गोली का शिकार हुए विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कल्पना ने कहा कि 2 बजे मैं अपने पति का इतंजार कर रही थी। मैंने उनके मोबाइल पर लगातार कॉल किया, लेकिन रिंग जाने के बाद फोन नहीं उठा। मुझे लोहिया अस्पताल के एक कर्मचारी ने 3 बजे फोन कर बताया कि आपके पति और एक महिला को चोट लग गई। उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने नहीं दी कोई सूचना

पुलिस का फोन क्यों नहीं आया, यह भी एक सवाल है ? जब मैंने जाकर देखा तो गाड़ी पर सामने से गोली मारी गई थी। मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा कि मैं पुलिस की ही बात मानती हूं कि वो एक महिला के साथ थे, वो गाड़ी नहीं रोक रहे थे, तो आप गाड़ी का नम्बर नोट करते और आरटीओ ऑफिस से गाड़ी का नम्बर निकलवाते। इसके बाद मेरे पति को घर से गिरफ्तार करते। मेरे पति को गोली क्यों मारी, मैं अपने छोटे-छोटे बच्चों को क्या बताऊंगी कि आपके पापा को क्यों गोली मारी गई थी? पूरे मामले में पुलिस ने गुमराह किया। पुलिस के आलाधिकारी अब लीपापोती में लगे है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करती हूं, वो यहां आएं मुझसे बात करें, उसके बाद ही शव को कुछ होगा। मुख्यमंत्री मुझे बताएं मेरे पति विवेक कौन से आतंकवादी थे, पुलिस ने उन्हें क्यों गोली मारी?

कार में मौजूद महिला साथी ने दिया ये बयान

गाड़ी में उपस्थित विवेक की महिला मित्र ने भी बयान देते हुए कहा है कि मैं अभी कुछ भी कहने की शर्त में नहीं हूं। अपराधी को दंडित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिसवाले ने सर (विवेक) के कार के आगे बाइक खड़ी की। फिर तैश में आकर सामने से उन्हें गोली मार दी।

पुलिस कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने दिया ये बयान

पुलिस कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने बयान दिया कि मैंने अपनी रोशनी के साथ एक संदिग्ध कार देखी, जब मैंने कार से संपर्क किया, तो चालक (विवेक तिवारी) ने मुझे मारने के लिए तीन बार दौड़ने की कोशिश की। मैंने आत्मरक्षा में गोली मार दी, फिर उसने तुरंत जगह से हटा दिया।