31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीरो विजिबिलिटी और बारिश से हुई राजधानी की शुरुआत, मकर संक्रांति पर मौसम लेगा करवट, यहां होगी तेज बारिश और गिरेंगे ओले, बढ़ सकती है छुट्टियां

- ठंड का कहर रहेगा जारी - हवाओं के बदलते रुख से बढ़ रही ठंड - 13 व 14 जनवरी को भी ठंड से नहीं मिलेगी राहत - अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदली के आसार नहीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 Jan 2020, 10:11 AM IST

जीरो विजिबिलिटी से हुई राजधानी की शुरुआत, मकर संक्रांति पर मौसम लेगा करवट, यहां तेज बारिश और ओले गिरने के आसार

जीरो विजिबिलिटी से हुई राजधानी की शुरुआत, मकर संक्रांति पर मौसम लेगा करवट, यहां तेज बारिश और ओले गिरने के आसार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में धूप तो शाम में शीतलहर के कारण मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। रविवार को भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। सुबह राजधानी लखनऊ की में कोहरा इतना गहरा था कि नजारा जीरो विजिबिलिटी के बराबर था। सुबह कुछ जगहों पर हल्कि बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता अनुसार, राज्यों से आ रही हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा रही हैं। मकर संक्रांति से पहले ठंड से राहत के आसार कम हैं। 13 और 14 जनवरी को धूप निकलने की संभावना कम है। उस दिन भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम की सबसे ज्यादा मार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेगी। यहां तेज बारिश के भी आसार हैं।

13 और 14 जनवरी को होगी ज्यादा ठंड

हवाओं के बदलते रुख से ठंड बढ़ गई है। इस सर्दी का सितम अगले कुछ दिनों तक और जारी रहेगा। 13 और 14 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कोई जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदली को कोई आसार नहीं हैं।

ओले गिरने की भी संभावना

मौसम विभाग की ओर से कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। सर्दी के सितम को देखते हुए वैसे ही स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, खुले आसमान के नीचे जिंदगी बिताने वालों के लिए भी यह हफ्ता कष्टदायी हो सकता है।

ये भी पढ़ें:राजधानी में छाया घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी के साथ हुई शुरुआत, डीएम ने दिए छुट्टी के आदेश