
Weather alert of cold day condition
यूपी में पारा धड़ाम से गिर गया है। बर्फीली हवाएं तेज चल रही है। और यूपी के कई जिले कांपा रहे हैं। रात का तापमान तो गिर ही रहा है। दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आ रही है। इस वजह से पूरा यूपी गलन और शीतलहर से कांप रहा है। दिन का तापमान में भारी गिरावट की वजह से पूरे सूबे में बरेली रविवार को सबसे ठंडा रहा। यह तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे चला गया था। न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री रहा। पूरे प्रदेश में कोल्ड डे के आसार हैं। मौसम बुलेटिन के अनुसार, राजधानी लखनऊ के हालात तो बहुत खराब हैं। जबरदस्त गलन की वजह से ठंड बर्दाश्त के बाहर है। लखनऊ में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को लखनऊ में अधिकतम पारा 12 और न्यूनतम पारा 7 डिग्री दर्ज हुआ रहने की संभवना है। दोपहर 12 बजे तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 72 घंटों तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा
यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। वह देखने वाला है। बरेली के बाद जिन जिलों में तापमान सबसे कम रहा, उनमें हरदोई में अधिकतम पारा 12 डिग्री रहा, इसमें 7.5 डिग्री की कमी रही,जबकि न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। लखीमपुर खीरी में रातें तो 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ थोड़ी सी राहत वाली रहीं, लेकिन दिन का तापमान यहां भी 12 रहा जो सामान्य से 8.9 डिग्री कम रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 19 डिग्री को लांघ न सका और 20 से कम बना रहने से हाड़ कंपाने वाली ठंड जैसे हालात बने रहे। वहीं रात का पारा 3 डिग्री से लेकर 11.2 डिग्री के बीच रहा। फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, इटावा, कानपुर सिटी में रात का तापमान 6 डिग्री से कम रहा।
मौसम विभाग अलर्ट जानें किन जिलों में होगा कोल्ड डे कंडीशन
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, यूपी के कई जिलों में कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय होगा। इनमें जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, जौनपुर, मथुरा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई,फर्रु खाबाद, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हापुड़, जीबीनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, सीतापुर, अमेठी और आसपास के इलाकों में।
मौसम विभाग का अपडेट इन जिलों में छाएगा कोहरा
कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जालौन, हमीरपुर, सीतापुर, हरदोई, महोबाद, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, एसके नगर, गोरखपुर, फतेहपुर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, एसआर नगर, वाराणसी, चंदौली और आसपास के इलाकों में।
सामान्य तापमान क्या होता है जानें ?
सामान्य तापमान यानी नॉर्मल टेंपरेचर की गणना हर 5 दिनों के लिए होती है। यह पिछले 30 साल से ज्यादा वक्त से उन दिनों का औसत तापमान होता है।
कोल्ड डे कब होता है?
अगर किसी इलाके में लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और उस दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री तक कम हो। अगर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट दर्ज हो तो सिवियर कोल्ड डे यानी 'गंभीर ठंड वाला दिन' होता है।
मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव
मैदानी इलाकों में अगर किसी वेदर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे या फिर यह सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो तो ये स्थिति शीत लहर या कोल्ड वेव कहलाएगी। इसके अलावा अगर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज हो तब भी कोल्ड वेव मानी जाती है।
सिवियर कोल्ड वेव यानी गंभीर शीतलहर
अगर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए या फिर न्यूनतम तापमान में सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट दिखे।
Published on:
17 Jan 2022 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
