8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, इस दिन तक रहेगी गलन

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ पश्चिम यूपी में शीतलहर और कोल्ड डे कंडीशन के आसार हैं। यानी दिन के तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति 16 जनवरी तक बनी रहेगी। कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Jan 2022, 10:36 PM IST

मौसम विभाग का शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, इस दिन तक रहेगी गलन

मौसम विभाग का शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, इस दिन तक रहेगी गलन

लखनऊ. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। साथ ही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। मौसम में दिन के समय ठंड बनी रहेगी। उत्तराखंड सहित तमाम पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ-साफ दिखने लगा है। मैदानी इलाकों में एक सप्ताह से लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। यूपी में सर्दी से लोग कांप रहे हैं। और घने कोहरे की वजह से सामान्य जीवन के साथ यातायात जबरदस्त प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट भी जारी कर रखा है।

16 जनवरी तक बनी रहेगी यह स्थिति - मौसम विज्ञानियों ने कहा कि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ पश्चिम यूपी में शीतलहर और कोल्ड डे कंडीशन के आसार हैं। यानी दिन के तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति 16 जनवरी तक बनी रहेगी। कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेशभर में दिन के समय महसूस हुई ठंड - यूपी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मेरठ में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उसके बाद कानपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यानी दिन के समय प्रदेश भर में ठंड महसूस हुई।

यह भी पढ़ें : बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी

बस्ती का सबसे अधिक तापमान - सूबे में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान बस्ती में 22.5 डिग्री, फतेहगढ़ में 22.2 डिग्री और गोरखपुर और वाराणसी में 21.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। लखनऊ के वायु गुणवत्ता का एक्यूआइ स्तर 167 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : रेल यात्री परेशान, कोहरे से स्पेशल ट्रेन समेत 5 ट्रेनें लेट, 2 एक्सप्रेस रद्द

कोहरे और तेज ठंड का अलर्ट - मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, बागपत, पीलीभीत, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर व बरेली में घने कोहरे के साथ दिन के सर्वाधिक ठंडे रहने के आसार हैं। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद, इटावा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, संभल, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बदायूं, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाके में भी तेज ठंड के आसार हैं।