29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Update : अप्रैल में आंधी-बारिश ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, मई में भी जारी रहेगी तेज आंधी संग बारिश, ओले भी पड़ेंगे

UP Weather Update : अप्रैल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। 20 साल पहले भी अप्रैल 2003 में ऐसे उतार-चढ़ाव आए थे। उस दौरान भी बारिश होने के साथ ही ओले पड़े ‌थे, लेकिन आंधी-तूफान नहीं आया था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 30 Apr 2023, 7:52 AM IST

Weather changed in April, storm-rain broke record 20 years

UP Weather Update : चक्रवाती हवाओं से अप्रैल महीने में कई बार मौसम बदला। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा पिछले 20 सालों में पहली बार हुआ है। इससे पहले अप्रैल 2003 में ऐसे उतार-चढ़ाव आए थे। उस दौरान भी बारिश होने के साथ ही ओले पड़े ‌थे। इस बार अपैल महीना बीतने में अभी तीन दिन बाकी हैं। लेकिन यूपी में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। अप्रैल 2003 के मुकाबले इस बार आठ मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं और पिश्चमी विक्षोभ की सक्रियता दो मई जारी रहेगी। डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि पिछले दस सालों में अप्रैल में बारिश जरूर हुई है, लेकिन बार-बार और इतनी ज्यादा कभी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन को लेकर हुए अब तक शोधों में यह बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के बेहद कद्दावर नेता थे कृष्‍णानंद राय, हत्या से थर्रा उठा था पूरा पूर्वांचल

डॉ. पांडेय का कहना है कि तापमान 40 से ऊपर चला जाएगा, इस दौरान एक झटके में बादल भी छा जाएंगे। ऐसा इस महीने में पहले भी हो चुका है और आगे भी संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसका असर प्रदेश के मध्य भाग पर दिख रहा है। अभी एक सप्ताह तक यह सक्रिय रहेगा। अगले दो तीन दिनों में तेज बारिश, आंधी और ओले पड़ने की प्रबल संभावना है। इसके बाद तेज धूप और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया "अप्रैल 2003 में 39.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जबकि 2023 में अब तक 47.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसके अलावा इस बीच के सालों में 16 से 32 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है, लेकिन आंधी-तूफान कभी नहीं आया।"

यह भी पढ़ें : 7 लोग, 500 राउंड फायरिंग और छलनी शरीर...बदले और रसूख की कहानी है बीजेपी विधायक कृष्‍णानंद राय हत्याकांड

आगे भी होगी बारिश, रहें सावधान
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया "इस बरी तेज धूप के बाद अचानक बारिश और ओले पड़ने से फसलों के साथ लोगों के स्वास्‍थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। आगे भी इस तरह के मौसम से सावधान रहने की जरूरत है। तेज धूप में बाहर निकलने से पहले सिर ढकें और खाली पेट न रहें।"

मई में भी बिगड़ा रहेगा मौसम
आंचलिक मौसम केन्द्र लखनऊ के मौसम प्रभारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि मई के पहले पखवाड़े में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने और पुरवा तथा पछुवा हवा के मिलने से मई में प्रयागराज के दक्षिणी हिस्से में सामान्य बारिश होगी। इसके अलावा पूरे यूपी में मूसलाधार बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोड़ कर पूर्वांचल व मध्य यूपी में सम्भवत मई के दूसरे पखवारे में चार से छह दिन के लिए ग्रीष्म लहर और लू का प्रकोप रहेगा।

यह भी पढ़ें : बिंदा प्रसाद ने चूमी धरती फिर रोते हुए सुनाई सूडान की दहशत भरी दास्तां, बोले-कई दिन रहा भूखा

आज यहां के लिए जारी की गई चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी 29 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बरसात होने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार ईरान और इराक से चलकर आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है।

इसके चलते गुरुवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे जिलों में हल्की फुल्की बरसात होगी। शुक्रवार से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में शामिल बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, प्रतापगढ़, झांसी, जालौन समेत कई अन्य दिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 30 अप्रैल को लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात के लिए चेतावनी जारी की गई है।