30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पर मौसम विभाग का अलर्ट जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Weather Update उत्‍तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहा है। इस बार भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग का अपडेट है कि, कई प्रदेशों में लगातार पांच दिन तक बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद यूपी के बारे में मौसम विभाग ने जो कहा है, वो हैरान करने वाला है।

2 min read
Google source verification
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पर मौसम विभाग का अलर्ट जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पर मौसम विभाग का अलर्ट जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

यूपी में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। हवा के रुख में लगातर बदलाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो गया है। और बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में इस बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव तो हो गया है। पर उत्‍तर प्रदेश पर इसका असर कुछ खास नहीं पड़ने वाला है। पर कुछ हिस्‍सों में कोहरा जरूर छाया रहेगा। उधर राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मौसम ठंडा था। पर वक्त बीतने के साथ मौसम में गरमी आई है। 17 फरवरी की सुबह राजधानी लखनऊ का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों ने यह सभावना जताई है कि, आने वाले दिनों में एक बार फिर से सर्दी पड़ेगी।

उत्‍तर प्रदेश में हवा की रफ्तार सामान्‍य

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर रहेगा। प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में कोहरा छाने की संभावना जरूर जताई गई है। वैसे प्रदेशभर में गुरुवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। 17 फरवरी को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वैस मेरठ में सुबह का तापमान 21.8 डिग्री रहा। फुर्सतगंज में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्‍तर प्रदेश में हवा की रफ्तार भी कमोबेश सामान्‍य रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast : एक सप्ताह तक साफ रहेगा आसमान पर मौसम अलर्ट दोबारा लौटेगी जबरदस्त ठंड

5 दिन लगातार बारिश का मौसम अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, केरल, तमिलनाडु में उत्‍तर-पूर्वी हवा के चलते बारिश का सिलसिला लगातार 5 दिनों तक चल सकता है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, उच्‍च पर्वतीय इलाकों जैसे जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट