25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

पति पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, तो पत्नी से उठा ली बंदूक और किया ये हाल…

पति घर से बाहर चीख रहा था, महिला ने बदमाशों को हमला करते देख उठा लिया हथियार।

Google source verification

लखनऊ

image

Dhirendra Singh

Feb 05, 2018

लखनऊ. राजधानी के काकोरी थानाक्षेत्र में लाठी-डड़ों से लैस बदमाशों ने एक व्यक्ति को घर के सामने घेरकर हमला कर दिया। पति की चीख सुनकर पत्नी ने बाहर झाका तो देखा पति को कुछ बदमाश बुरी तरह लाठी-ड़ड़ों से पीट रहे हैं। इसके बाद पत्नी से बंदूक उठाकर पति को बचाने दौड़ी और बदमाशों पर फायर कर दिया।

7-8 बदमाशों के अचानक किया हमला
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह काकोरी थानाक्षेत्र में रहने वाले आबिद अली पर जानलेवा हमला हुआ। सुबह के वक्त वह घर के गेट के पास किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान 7-8 नकाबपोश बदमाश लाठी-ड़ंडों के साथ पहुंच गए। जब तक आदिब कुछ समझते उन पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।

पति को बचाने के लिए रिवाल्वर लेकर दौड़ी पत्नी
आदिब अली की चीख सुनकर उनकी पत्नी ने बाहर देखा तो वह डर गई। लेकिन इसके बाद घर में रखी रिवाल्वर लेकर गेट की तरफ दौड़ी। इसके बाद पति को बचाने के लिए बदमाशों को ललकारते हुए उन पर फायर झोंक दिया। गोली चलते ही बदमाश आदिब को छोड़कर भागने लगे। फिर आदिब ने भी संभलते हुए पत्नी से रिवाल्वर लेकर बदमाशों पर एक फायर किया।

मकान को लेकर हुआ विवाद
थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आदिब अली और अब्दुल सकुर अंसारी के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है। अब्दुल सकुर अंसारी ने अपना मकान आदिब को किराए पर दिया था। आरोप है कि मकान पर आदिब ने कब्जा कर लिया। इसी को लेकर लंबें समय से विवाद चल रहा है। सोमवार की घटना के बाद से दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। संजय पांडे का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं आदिब को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

सीसीटीवी के कैद हुई वारदात
बदमाशों की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

image