संसद में महिला आरक्षण बिल पेश, जानें यूपी की महिला नेताओं ने क्या कहा?
लखनऊPublished: Sep 20, 2023 10:28:33 am
Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दी। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के महिला नेताओं ने इस पर क्या कहा?


महिला आरक्षण बिल पर यूपी के इन महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Women Reservation Bill: भारत की नई संसद भवन में कार्यवाही शुरू हो गई है। मंगलवार को 27 साल से लंबित पड़ा महिला आरक्षण बिल को फिर से संसद में पेश किया गया। ये बिल संसद से पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून बन जाएगा। कानून बनने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो जाएंगी।