21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: PDA का मतलब अब ‘पाकिस्तान’ भी! अखिलेश यादव के दावों पर सीएम योगी का तीखा हमला

CM Yogi Adityanath Statement PDA: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से PDA को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
2 min read
Google source verification
Yogi Adityanath Akhilesh Yadav

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव फाइल फोटो

Yogi Adityanath Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से PDA को लेकर राजनीति घमासान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश पर पीडीए को लेकर तीखा हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि पीडीए की परिभाषा में भी गिरगिट की तरह रंग बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पी की परिभाषा पहले पिछड़ा, फिर पंडित बताई गई। एक दिन पी की परिभाषा पाकिस्तान से भी कर देंगे। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस को संबोधित कर विपक्ष पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव और सपा पर बोला बड़ा हमला

मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह के निधन पर अखिलेश की तरफ से श्रद्धांजलि नहीं देने को जातीय अपमान करार दिया है। कल्याण सिंह ने अपनी सत्ता गंवा दी थी, लेकिन रामभक्तों पर गोली नहीं चलाने को कहा था। अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के तीन मुख्यमंत्रियों के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों में मुझे शामिल होने का मौका मिला। तीनों ही अलग अलग र्पाी के सीएम रहे। उन्होंने आग कहा कि कल्याण सिंह का निधन होना हम लोगो के लिए दुखद था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कार्यक्रम छोड़कर आए थे। सीएम योगी ने कहा कि हमारी पूरी कैबिनेट लखनऊ से अलीगढ़ तक लगी रही। लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई भी नहीं आया। सपा की ओर से सामान्य शिष्टाचार भी नहीं निभाया गया।

मायावती ने निभाया था ​दायित्व

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी और अपना दायित्व निभाया। सपा के मुखिया हमारे नेता से कितनी ईर्ष्या रखते हैं। उन्होंने जाकर श्रद्धांजलि देना तो दूर, अपने मुंह से एक शब्द भी बोला। यह जातीय अपमान है। यह हर हिंदू का अपमान था।

आंबेडकर और अहिल्या बाई का नाम मिटाने का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि सपा ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। कन्नौज में बाबा साहेब के नाम पर मेडिकल कॉलेज बना लेकिन आंबेडकर का नाम सपा ने हटा दिया। मंत्री असीम अरुण ने इसकी जानकारी दी तो दोबारा बाबा साहेबा का नाम मेडिकल कॉलेज से जोड़ा गया। मैनपुरी में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर कॉलेज बना तो सपा ने वह नाम भी मिटा दिया। तब हमने औरेया में राजमाता के नाम पर नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग