21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार के डर से बौखलाई BJP, मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- भाजपा से और क्या ही उम्मीद की जा सकती है

Akhilesh Yadav: मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के मामले पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान नेताओं को थाने में थर्ड डिग्री देकर प्रताड़ित किया जा रहा है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Aug 21, 2026

Akhilesh Yadav

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (X Photo Akhilesh Yadav)

Akhilesh Yadav Meerut Farmer Leader: किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ हिरासत में मारपीट और थर्ड डिग्री दिए जाने के आरोपों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से सरकार बौखला गई है और किसान नेताओं को थाने में प्रताड़ित किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मामले की गहरी जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने किसान नेता के साथ हुई कथित मारपीट को पूरे किसान समाज का अपमान बताया।

'किसान नेता को थर्ड डिग्री दी गई'

भारतीय किसान यूनियन बीयर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी ने मेरठ पुलिस और एसओजी टीम पर हिरासत में लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि उन्हें थर्ड डिग्री दी गई। इस मामले में उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं, मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे ने इन आरोपों से इनकार किया था। इसी बीच देर रात उनका तबादला भी कर दिया गया।

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में किसान, एमएसपी, खाद की किल्लत, भूमि अधिग्रहण और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने किसानों के साथ किए जा रहे कथित व्यवहार पर सवाल उठाए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अखिलेेश यादव ने कहा कि किसान का अपमान, देश का अपमान है।

हार के डर से बौखलाई भाजपा- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसान के साथ ऐसा व्यवहार किया जो पूरे देश के किसानों को डराने जैसा है। यह बेहद गलत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसान नेताओं पर थाने में थर्ड डिग्री की मार-पीट करके प्रताड़ना देना दर्शाता है कि हार के डर से वो कितनी बौखलाई है। जिन्हें भाजपा किसानों के आगे ढाल बनाकर साथ में खड़ा करना चाहती थी वो ढाल भी निम्नलिखित कारणों से, किसानों के आक्रोश की आग के कारण मोम की ढाल ही साबित हुई है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए

  • कुछ लोगों के हाथ में खेती-किसानी, भंडारण, विदेशी बीज-खाद- पैदावार का व्यापार-विपणन देने के लिए विदेशियों से डील करती है।
  • एमएसपी के लिए तैयार नहीं होती है।
  • ख़रीद के लिए मुकर जाती है।
  • खाद की अंतहीन लाइन में किसानों को लगाती है।
  • भूमि अधिग्रहण व तीन काले क़ानून लाकर, किसानों का सब कुछ हड़प लेना चाहती है।
  • किसान आंदोलन में 700 से भी अधिक किसानों की शहादत पर चुप रहती है।
  • किसानों की आत्महत्याओं पर शोक तक प्रकट नहीं करती है।
  • किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर मारनेवाले अपने लोगों का क्लीन चिट देती है।