20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

78 लाख से कराया मंदिर का जीर्णोद्धार, फिर पूजा करने से रोका, BJP विधायक ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप

BJP MLA Jai Devi Kaushal: लखनऊ की काकोरी सीट से भाजपा विधायक जय देवी कौशल ने आरोप लगाया कि 78 लाख रुपये से कराए गए शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद उन्हें पूजा और आरती करने से रोका गया। उन्होंने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Aug 20, 2026

BJP MLA Jai Devi Kaushal

विधायक जय देवी कौशल (ANI Photo)

Uttar Pradesh News: लखनऊ की काकोरी सीट से भाजपा विधायक जय देवी कौशल के साथ मंदिर में पूजा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विधायक का आरोप है कि जिस शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने करीब 78 लाख रुपये स्वीकृत कराए, उसी मंदिर में उन्हें पूजा और आरती करने से रोक दिया गया। घटना के समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विधायक ने इसे जातिगत भेदभाव का मामला बताया है। उनका कहना है कि वह इस पूरे मामले की शिकायत पार्टी के आलाकमान से करेंगी। घटना के बाद उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भी नाराजगी जताई है।

जिस मंदिर का करवाया जीर्णोद्धार, वहीं पूजा से रोका

काकोरी इलाके में शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार विधायक जय देवी कौशल के प्रयास से कराया गया था। इसके बाद मंदिर के जीर्णोद्धार समारोह का कार्यक्रम तय किया गया। इसमें विधायक के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष और पार्टी के कई पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था। विधायक के मुताबिक जब वह कार्यक्रम में पहुंचीं तो वहां पूजा की पूरी तैयारी थी। लेकिन पूजा शुरू होने के बाद उन्हें इसमें शामिल नहीं होने दिया गया। विधायक का कहना है कि उन्होंने पूजा और आरती करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

मेरे साथ जातिगत भेदभाव हुआ- जय देवी कौशल

जय देवी कौशल ने बताया कि बहुत दिन से कार्यक्रम टल रहा था। इसके बाद हमने समय दिया तो पूजन का कार्यक्रम तय हुआ। वहां गई तो सारी व्यवस्था हो गई थी। लेकिन वहां पर न तो मुझसे पूजा करवाई गई और न ही आरती करने दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि जातिगत भेदभाव के कारण ऐसा किया गया है।

78 लाख रुपये में बनवाया था मंदिर

विधायक के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भी घटना पर नाराजगी जताई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि काकोरी के इस शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक जय देवी कौशल ने ही करीब 78 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। कौशल किशोर के मुताबिक एक अन्य मंदिर के निर्माण के लिए भी करीब 70 लाख रुपये की राशि पास कराई गई थी। दोनों स्थानों पर शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित था।

'मैं वहां खड़ी रही लेकिन, मुझे कुछ नहीं करने दिया गया'

कौशल किशोर ने आरोप लगया कि कुछ लोगों ने मंदिर स्थल पर अपना एकाधिकार बना रखा है और उन्हीं लोगों ने विधायक को पूजा करने से रोका है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी के बड़े नेताओं को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी देंगे। इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा के भीतर भी मामला चर्चा में है। विधायक की ओर से आलाकमान को शिकायत किए जाने की बात कही गई है।

उन्होंने आगे कहा कि वहां मेरे साथ मंडल अध्यक्ष और कई पदाधिकारी भी थे। जब हम गए तो वहां सभी लोग पहुंचे और पांच ईंटें रखकर एक पंडित ने सारा काम किया, मैं वहां खड़ी रही लेकिन, मुझे कुछ नहीं करने दिया गया। कहा कि उनके साथ जातिगत भेदभाव किया गया, इसलिए तो पूजा नहीं करने दी गई। जय देवी कौशल ने कहा कि वो इस पूरे मामले की शिकायत आलाकमान से करेंगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग