28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: अब योगी कोबिनेट का होगा विस्तार, इनको दिया जा सकता है मंत्री पद, इनकी मंत्री पद से होगी छुट्टी

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार (PM Narendra Modi Cabinet Expansion) के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी यगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार (Yogi Adityanath Cabinet Expansion) की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 8 Jul 2021, 10:33 AM IST

अब योगी कोबिनेट का होगा विस्तार, इनको दिया जाएगा मंत्री पद, इनकी मंत्री पद से होगी छुट्टी

अब योगी कोबिनेट का होगा विस्तार, इनको दिया जाएगा मंत्री पद, इनकी मंत्री पद से होगी छुट्टी

लखनऊ. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार (PM Narendra Modi Cabinet Expansion) के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी यगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार (Yogi Adityanath Cabinet Expansion) की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। जानकरी के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद ही योगी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly election 2022) से पहले योगी मत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी जातियों में से निषाद समाज को यूपी सरकार में समायोजित किया जा सकता है। इसके अलावा मनोनीत किए जाने वाले विधान परिषद सदस्यों में भी निषाद समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इनको मिल सकती है जगह

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में चर्चा थी कि निषाद पार्टी के सांसद प्रवीण निषाद को मोदी सरकार में समायोजित किया जा सकता है। लेकिन प्रवीण निषाद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई। ऐसे में अब चर्चा है कि निषाद समाज को यूपी में होने वाले कैबिनेट विस्तार में जगह दी जाएगी या फिर पार्टी मनोनीत किए जाने वाले चार विधान परिषद सदस्यों के नामों में से एक डा. संजय निषाद हो सकते हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि पूर्वांचल में ओबीसी की प्रमुख जातियों में से एक निषाद समाज को पार्टी अपने साथ रखना चाहती है। हालांकि केंद्रीय मंत्रिमंडल में निषाद समाज से सांसद ज्योति निरंजन ज्योति को पहले से स्थान दिया गया था।

जल्द होगा कैबिनेट विस्तार

पार्टी के बड़े नेताओं ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनावों के बाद ही एक दिवसीय भाजपा की कार्यसमिति की बैठक होगी। इसकी तारीख केंद्रीय नेतृत्व को तय करनी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी उत्तर प्रदेश में दौरा होना है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक योगी कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी और रिपोर्ट कार्ड के आधार पर किसकी छुट्टी होगी, यह सब अंदरखाने तय हो चुका है। अब सिर्फ ऐलान होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: यूपी की राजनीति में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट, राष्ट्रमंच की हो सकती है एंट्री, PK बढ़ाएंगे भाजपा की टेंशन