28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार ने बढ़ाया खरीफ फसलों का MSP, सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा- बेहतर होगी किसानों की जिंदगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला किसानों में खुशहाली लायेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Jul 2018, 5:23 PM IST

Yogi Adityanath

केंद्र सरकार ने बढ़ाया खरीफ फसलों का MSP, सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा- बेहतर होगी किसानों की जिंदगी

लखनऊ. केंद्रीय कैबिनेट ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ा दिया है। मोदी सरकार के इस बड़े फैसले के बाद अब किसानों को उनकी लागत का 50 फीसदी ज्यादा एमएसपी मिलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला किसानों में खुशहाली लायेगा।

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला लिया है। यह मोदी सरकार का बहुत बड़ा फैसला है। इससे किसानों की जिंदगी और बेहतर होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी सरकार ने लागत मूल्य से डेढ़ गुना बढ़ाकर समर्थन मूल्य देने की कोशिश किसी ने नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार का ये फैसला किसानों के लिये खुशहाली का पैगाम लेकर आयेगा।

इन फसलों पर एमएसपी की मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में धान, दाल, सोयाबीन, मूंगफली और मक्का जैसे खरीफ फसलों पर एमएसपी को मंजूरी दी गई। इस बाबत जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है। मोदी सरकार का ये फैसला इसी ओर उठाया गया एक कदम है। गौरतलब है कि बीजेपी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है।

97 फीसदी तक बढ़ गया बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य
केंद्रीय कैबिनेट ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 200 रुपए/क्विंटल का इजाफा किया गया है। सरकार के मुताबिक, मौजूदा समय में धान की लागत 1166 रुपए और न्यूनतम समर्थन मूल्य 1550 रुपए प्रति क्विंटल है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे 1750 रुपये प्रति क्विंटल करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। वहीं, बाजरे पर करीब 97 फीसदी एमएसपी बढ़ा दिया गया है।