
लखनऊ। Sanjay Dutt उर्फ़ संजू बाबा को कौन नहीं जनता एक समय में उनकी फ़िल्में देखने के लिए युवाओं में बड़ा क्रेज़ रहता था और उनकी स्टाइल को लोग कॉपी करते थे। लेकिन कुछ हालातों की वजह से संजू के सितारे गर्दिश में चले गए लेकिन फिर एक बार वो उसी अंदाज़ में जल्द ही दिखेंगे। आज जब मुख्यमंत्री आवास पर संजय दत्त ने एंट्री मारी तो सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों में उनसे मिलने की खास इच्छा दिखीं मौका मिलते ही सबने सेल्फ़ी ली और ख़ुशी ख़ुशी अपने मनपसंद कलाकार को मुख्यमंत्री आवास से विदा किया।

फिल्म अभिनेता Sanjay Dutt ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों में फिल्म निर्माण, शूटिंग और कई विषयों को लेकर बातचीत हुई। इस मौके पर Chief Minister Yogi Adityanath ने मोदी सरकार के चार साल के काम काज से जुड़ी एक पुस्तक संजय दत्त को भेंट की। Sanjay Dutt ने इस मौके पर Chief Minister Yogi Adityanath से जौनपुर रोड स्थित Chilbila village को गोद लेने की इच्छा जताई।

यह गांव संजय दत्त का ननिहाल है। Sanjay Dutt पिछले कई दिनों से लखनऊ में हैं और फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के कई हिस्सों में पिछले दिनों हुई जिसमें संजय दत्त पर फिल्माए गए कई दृश्यों की शूटिंग हुई।

लखनऊ में शूटिंग कर रहे हैं संजय दत्त दरअसल लखनऊ में तेलगु भाषा की फिल्म प्रस्थानम की पिछले कई दिनों से शूटिंग चल रही है। फिल्म को राजनीति और किसानों की समस्या पर केंद्रित फिल्म बताया जा रहा है। गुरुवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस फिल्म से जुड़े कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म की शूटिंग में लखनऊ और आसपास के कलाकारों को भी शामिल किया गया। फिल्म में संजय दत्त ने नेता का किरदार निभाया है।