5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार यूपी में जल्द शुरू करने जा रही MY UV अभियान

10 साल में प्रदेश में 10 लाख युवा उद्यमियों को तैयार करने का है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 03, 2024

MYUV campaign

MYUV campaign

सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (M YUVA)' प्रदेश में जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरी कार्ययोजना तैयार कर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग की भविष्यवाणी: 2 ,3 , 4 मार्च को सतही तेज हवा, बारिश के साथ ओलावृष्टि का IMD अलर्ट

प्रदेश के युवाओं में आंत्रप्रेन्योरशिप (उद्यमशीलता) को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार इस योजना के जरिए प्रतिवर्ष एक लाख युवा उद्यमियों को तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की ओर से पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। योगी सरकार ने बजट 2024-25 में इस योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी कर दिया है।

यह भी पढ़े : मौसम की मार से अन्नदाताओं की बढ़ी परेशानियां, सरसों और आलू की फसल हुई बर्बाद

प्रदेश के शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और नए एमएसएमई की स्थापना के साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन के उद्देश्य से योगी सरकार की ये एक नई पहल है। इस योजना के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम 5 लाख रुपए तक की परियोजना को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इस स्वरोजगार मिशन के अंतर्गत प्रतिवर्ष 1,00,000 इकाईयों को वित्त पोषित कर आगामी 10 वर्षों में एक मिलियन (10 लाख) यूनिट्स को सीधे-सीधे लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े : किसानों से हुई 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश स्किल्ड डेवलपमेन्ट मिशन द्वारा संचालित कौशल उन्नयन आदि में प्रशिक्षित लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा किसी विद्यालय, शैक्षणिक संस्थान से सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को भी इस योजनां के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Army Recruitment Application : अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए खुली पंजीकरण विंडो, जानें आवेदन की तारीख

योजना के अंतर्गत कोई यूनिट प्रथम लोन का सफल भुगतान कर देती है तो उसके उपरांत सेकेण्ड स्टेज के वित्तपोषण के लिए वह पात्र होगी, जिसमें प्रथम स्टेज के लोन का दुगना या अधिकतम 7.50 लाख रुपए तक का कम्पोजिट लोन उसे दिया जा सकेगा। इसके साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान की भी व्यवस्था की गई है। योजना के आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसमें बैंक, वित्तीय संस्था से प्राप्त होने वाले सभी ऋण को सीजीटीएमएसई कवरेज प्रदान किया जायेगा। इस योजना के लिए वित्त पोषण राष्ट्रीयकृत, शेड्यूल्ड, ग्रामीण बैंकों, सिडबी तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित सभी वित्तीय संस्थाओं से सकेगा।

यह भी पढ़े : बारिश की वजह से धसी सड़क, हवा में लटकी महंगी कार, देखिए वीडियो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश के युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर नये नये स्टार्टअप को मजबूत आधार प्रदान किया जाए। कर्मठ और उद्यमशील युवाओं को अपने स्टार्टअप्स को शुरू करने के लिए शुरुआती धन की कमी न होने पाए इसके लिए सरकार की ओर से 5 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। सीएम योगी ने एमएसएमई विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जल्द से जल्द पूरी कार्ययोजना तैयार करते हुए उनके समक्ष प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।