
लखनऊ : योगी सरकार ने रविवार के 36 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया और 17 जिलों में कप्तानों की बदली कर दी है। जिसे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को पहले की अपेक्षा कई गुना बेहतर बनाया जा सके और यूपी में हो रहे अपराध पर नियंत्रण किया जा सके। इसके लिए योगी सरकार ने 17 जिलों में कप्तानों को बदल दिया हैं और इसी में से 11 जिलों में प्रमोटी अफसरों को जिम्मा सौंपा हैं।
36 आईपीएस अफसर की ट्रांसफर सूची
डीजीपी मुख्यालय से अटैच हिमांशु कुमार को एसपी रेलवे झांसी, मोहित गुप्ता को एसपी यूपी 100 और उपेंद्र कुमार अग्रवाल को कानून व्यवस्था का एसपी बनाया गया है। एसपी कानून व्यवस्था संजय कुमार को लखनऊ का इंटेलिजेंस एसपी बनाया है।
1. राजेश पाण्डेय को अलीगढ़ से मेरठ भेजा गया।
2. अजय साहनी को आजमगढ़ से अलीगढ़ भेजा गया।
3. रवि शंकर छवि को संभल से आजमगढ़ भेजा गया।
4. आर एम भारद्वाज को मुरादाबाद से संभल भेजा गया।
5. डीजी होमगार्ड के स्टाफ अफसर रामलाल वर्मा को खीरी का एसपी बनाया।
6. शिवासिम्पी चन्नप्पा को खीरी से शाहजहांपुर भेजा गया।
7. कृष्ण बहादुर सिंह को शाहजहांपुर से बुलंदशहर भेजा गया।
8. मुनिराज को बुलंदशहर में तैनात प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय बनाया गया।
9. बरेली में एसएसपी जोगेंद्र कुमार को एसपी एटीएस बनाया गया जोकि क्राइम कंट्रोल में नाकाम साबित हो रहे थे।
10. कलानिधि नैथानी को पीलीभीत से बरेली भेजा गया।
11. भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात बालेन्दु भूषण सिंह को पीलीभीत का एसपी बनाया।
12. इलाहाबाद पुलिस मुख्यालय में तैनात अशोक कुमार चतुर्थ को एसपी श्रावस्ती के पद पर तैनाती मिली है।
13. श्रावस्ती में तैनात विजय ढुल को मानवाधिकार का एसपी बनाया।
14. राहुल यादवेंद्र को सीतापुर से फिरोजाबाद भेजा गया।
15. डॉ. मनोज कुमार को फिरोजाबाद का एसएसपी बनाया गया।
16. सभाराज को मुरादाबाद से बहराइच भेजा गया।
17. जुगुल किशोर को बहराइच से मुरादाबाद का इंटेलिजेंस एसपी बनाया
18. पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद राजेश कुमार को बलरामपुर का एसपी बनाया
19. प्रमोद कुमार प्रथम को बलरामपुर से वाराणसी का इंटेलिजेंस एसपी बनाया
20. सीतापुर के सेनानायक अजय शंकर राय को एसपी मैनपुरी बनाया
21. मैनपुरी में तैनात राजेश एस को सीतापुर भेजा गया
22. एसपी ट्रैफिक संकल्प शर्मा को एसपी हापुड़ बनाया गया
23. हापुड़ में तैनात हेमंत कुटियाल को एसडीआरएफ का सेनानायक और 32वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक का प्रभार सौंपा गया।
24. प्रेम प्रकाश को पहले आईजी रेंज मीरजापुर और फिर एडीजी जोन बरेली बनाया।
25. हरीश कुमार को उन्नाव का एसपी बनाया गया। रीता बहुगुणा का घर जलाए जाने के दौरान हरीश कुमार एएसपी पूर्वी के पद पर तैनात थे।
सुभाष सिंह बघेल को डीआईजी सुरक्षा लखनऊ, उमेश कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, राकेश शंकर को डीआईजी ट्रेनिंग, जितेंद्र कुमार शुक्ला को डीआईजी इंटेलिजेंस बनाया गया है। आगरा की सहायक पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी को एएसपी दक्षिणी कानपुर नगर और डीजीपी मुख्यालय में तैनात पूजा यादव को फतेहपुर का एएसपी बनाया गया।
Published on:
30 Apr 2018 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
