23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Punjab / Ludhiana / पंजाब में कोविड-19 से छठी मौत, 12 जिलों में फैला, संक्रमित रोगी हुए 68

पंजाब में कोविड-19 से छठी मौत, 12 जिलों में फैला, संक्रमित रोगी हुए 68

आधे से अधिक पंजाब में कोविड-19 फैल गया है। कुल मिलाकर सरकार के प्रयासों पर कोरोनावायरस भरी पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लुधियाना

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 5 Apr 2020, 7:18 PM IST

Coronavirus

Coronavirus

लुधियाना। पंजाब में कोरोनावयरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लुधियाना में एक महिला की मौत के साथ मृतकों की संख्या छह हो गई है। कोरोनावायरस से संक्रमित मामले 68 हो गए हैं। आधे से अधिक पंजाब में कोविड-19 फैल गया है। कुल मिलाकर सरकार के प्रयासों पर कोरोनावायरस भरी पड़ रहा है। अच्छी खबर यह है कि शहीद भगत सिंह नगर जिले का एक सकारात्मक रोगी ठीक हो गया है।

नमूने और मामले का विवरण

1.अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 2208

2. सत्यापन के लिए प्रस्तुत नमूनों की संख्या 2208

3.रोगियों की संख्या अब तक सकारात्मक पाई गई 68

4.रोगियों की संख्या नकारात्मक पाई गई 1711

5. रिपोर्ट का इंतजार 429

6. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 04

7. सक्रिय मामले 58

8. गंभीर रोगियों की संख्या 02

9. गंभीर परिस्थितियों और वेंटिलेटर पर मरीज 01

10.मौतों की कुल संख्या 06

22 में से 12 जिलों में कोरोना

पंजाब में कुल 22 जिले हैं। इनमें से 12 जिलों में कोरोनावायरस पहुंच चुका है। अभी 429 मामलों में रिपोर्ट का इंतजार है। लुधियाना के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती 70 साल की महिला की मौत हो गई। उसे 30 मार्च को भर्ती कराया गया था। शिलमापुरी इलाके की रहने वाली महिला मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित थी। पंजाब में 18 मार्च को नवांशहर के बल्देव सिंह की मौत से सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी तक रुका नहीं है। पद्म श्री हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह खालसा को भी कोरोना ने लील लिया।

पांच अप्रैल को सकारात्मक मामले दर्ज किए गए

1.लुधियाना 01 (सकारात्मक मामले संपर्क के कारण)

2.एसएएस नगर 01

3.बरनाला 01

पुष्ट मामलों की संख्या

1.एसबीएस शहर (नवांशहर) 19 (मृत्यु-1)

2.एसएएस शहर (मोहाली) 15, (मृत्यु-1)

3. होशियारपुर 07 (मृत्यु-1)

4. अमृतसर 08 (मृत्यु-1)

5. जालंधर 06

6. लुधियाना 05 (मृत्यु-2)

7. मानसा 03

8. पटियाला 01

9. रोपड़ 01

10. फरीदकोट 01

11. पठानकोट 01

12. बरनाला 01

कुल 68, ठीक हुए-4, मृत्यु-6