28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: दीपावली पर भी जेब खाली! 2 माह से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, दी हड़ताल की चेतावनी

CG News: नगर पालिका के 200 से अधिक कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
less than 1 minute read
Google source verification
दो माह से वेतन नहीं, हड़ताल की चेतावनी (Photo source- Patrika)

दो माह से वेतन नहीं, हड़ताल की चेतावनी (Photo source- Patrika)

CG News: नगर पालिका के 200 से अधिक कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिला है। नगर पालिका कर्मचारी संघ 15 अक्टूबर तक भुगतान नहीं करने पर आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाएं ठप पड़ सकती हैं। कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली जैसे त्योहार पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हम शहर को साफ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन दिवाली जैसे पर्व पर खाली हाथ रहने की नौबत आ गई है। इस संबंध में पालिका के कर्मचारी नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया है। अध्यक्ष ने कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया है कि नगरीय प्रशासन मंत्री चर्चा करेंगे।

CG News: दीपावली के पूर्व सितंबर और अक्टूबर का वेतन भुगतान करने के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। अध्यक्ष ने कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया है कि नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे समाज में उल्लास, आनंद और समृद्धि का प्रतीक है।