बारिश के बाद से ही बिजली चली गई। लोग अंधेरे में अपने घरों में ही बैठे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खबर लिखे जाने तक बिजली नहीं आई थी। तेज हवाओं के चलते गई जगहों पर पेड़ों की टहनियां भी गिर गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शिकायत नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ।