1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संचार क्रांति योजना छत्तीसगढ़: 5 लाख स्टूडेंट को जल्द मिलेगा ये स्मार्टफोन, जानें इसकी खासियत

अब कॉलेज स्टूडेंट्स को मोबाइल देने की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Jul 2018, 5:31 PM IST

chhattisgarh news

महासमुंद. छत्तीसगढ़ संचार क्रांति योजना के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मोबाइल का वितरण किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को आदेश जारी कर दिया है।मोबाइल पाने के लिए पात्र विद्यार्थियों को विभाग द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। मोबाइल का वितरण इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं चिप्स के सहयोग से किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक संचार क्रांति योजना(स्काई) के तहत प्रदेशभर में 50 लाख ग्रामीणों के साथ 5 लाख महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण होना है। इसी के तहत जिले में भी विकास यात्रा के दौरान मोबाइल का वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो कि जिले में 15 महाविद्यालयों में लगभग 25 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्मार्ट फोन में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी रहेगी। सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचे।

देना होगा आवेदन

मोबाइल पाने के लिए पात्र विद्यार्थियों को विभाग द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। छात्र छात्राओं को अपने आधार कार्ड के साथ फोटो एवं अन्य डाक्यूमेंट्स जमा होंगे| ताकि उन्हें स्मार्ट फोन आसानी से मिल सके|

5 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा स्मार्ट फोन

जिले में जनकल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार ने यह निर्देश जारी किये है की 50 लाख ग्रामीणों के साथ-साथ 5 लाख महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा| मोबाइल का वितरण इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं चिप्स के सहयोग से किया जाएगा।

स्मार्ट फोन में रहेगी ये जानकारी

स्मार्ट फोन में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी रहेगी। जिससे की बच्चों को सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जागरूकता बानी रहेगी| सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचे।

आदेश कॉपी नहीं आई

महाविद्यालय के प्राचार्य एके खरे का कहना हैं- प्राचार्य महाविद्यालयउच्च शिक्षा संचालनालय की ओर से आदेश जारी हुआ है, लेकिन अभी हमारे पास आदेश की कॉपी नहीं आई है। जैसे ही आदेश की कॉपी मिलेगी, छात्रों को पंजीयन के लिए जानकारी दे दी जाएगी।