इसके पहले पुलिस चेकिंग को देखकर ट्रैक्टर का मालिक गुणसागर ट्रैक्टर से उतरकर जंगल की तरफ भाग गया। चालक सहित 70 बोरी धान को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना बसना के माध्यम से कृषि उपज मंडी को सुपुर्द कर दिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम को टै्रक्टर मालिक की तलाश है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में की गई। सम्पूर्ण कार्रवाई क्राइम प्रभारी परेश पांडेय, सायबर प्रभारी संजय राजपूत, प्रधान आरक्षक जनक उरांव, आरक्षक डिग्री नंद, संदीप भोई, ललित यादव, युगल पटेल, रमाकांत साहू द्वारा की गई।