10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी महिला कर्मचारी के साथ हुई छेड़खानी, गिरफ्तारी के लिए कर्मचारियों ने उठाई मांग

जनपद में महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय के अंदर छेड़खानी करने और धमकाने के मामले में अब राज्य कर्मचारी ने मोर्चा खोल दिया है।

2 min read
Google source verification
flirting with sarkari mahila karmchari

महोबा. जनपद में महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय के अंदर छेड़खानी करने और धमकाने के मामले में अब राज्य कर्मचारी ने मोर्चा खोल दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मण्डल 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिला है, जिसमें सभी मांगों का निदान कराये जाने की मांग की है।

विकास भवन में दो माह से जलापूर्ति नहीं

राज्य कर्मचारी सुंयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंत्री सुलेमान खान, उपाध्यक्ष अजय तिवारी, सहित अन्य प्रतिनिधि मण्डल में जिलाधिकारी से वार्ता कर अवगत कराया है कि विकास भवन में दो माह से जलापूर्ति नहीं की जा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल संस्थान को 24 घण्टे के अंदर जलापूर्ति प्रारम्भ कराये जाने की मांग की है। यह भी कहा गया है, कि डीसीपी राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद भी उन्हें कार्य से मुक्त नहीं किया गया और अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाये। पीड़िता महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर को ब्लाक में ही नियुक्त किया जाये, दो कर्मियों की सेवा समाप्त हुई है उन्हें बहाल किया जाये।

कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता

भीषण गर्मी को देखते हुये आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय 7 बजे से 10 बजे तक किया जाये, स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु 23 मई को 4 बजे जनपद के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर 10 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान कराया जाए। एएनएम निर्मला की समस्या को देखते हुये उनकी मांग पर छतेसर से स्थानांतरण करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये जाये कर्मचारियों ने बताया कि 16 मई को समाज कल्याण विभाग से वाहन जुलूस निकाला जाएगा। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कर्मचारी प्रतिनिधि मण्डल को भरोसा दिया है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। डीएम से वार्ता करने वालों में सुनील शर्मा, सुलेमान खान, अजय तिवारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।