26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज पहुंचेगा अटलजी का अस्थि कलश, जानिए किस समय कहा से गुजरेगी अस्थि कलश यात्रा

25 को गोरखपुर में विधि विधान से राप्ती नदी में होगा अस्थियों का विसर्जन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 24 Aug 2018, 9:00 AM IST

आज पहुंचेगी अटल जी की अस्थियां, जानिए किस समय कहा से गुजरेगी यात्रा

आज पहुंचेगी अटल जी की अस्थियां, जानिए किस समय कहा से गुजरेगी यात्रा

महराजगंज. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा कुशीनगर होते हुए 24 अगस्त को महराजगंज पहुंचेगी। शाम साढ़े पांच बजे यात्रा सिसवा विधानसभा क्षेत्र के गुरली रामगढ़वा से जनपद में दाखिल होगी। वहां से चिउटहां, सबया चौराहा, सिंदुरिया होते हुए यात्रा रामपुर मीर में रात्रि विश्राम करेगी। 25 को सुबह यात्रा जिला मुख्यालय के अंबेडकर पार्क में पहुंचेगी, जहां सुबह दस बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। अंबेडकर पार्क में भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी मौजूद रहेंगे।इस बीच अटल जी की कविताओं की प्रस्तुति की भी योजना है।

पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। अटल जी सर्वमान्य नेता थे। ऐसे में पार्टी राजनीति से इतर लोग उनकी सोच और भावनाओं से सीधे जुड़े हैं। इस कारण श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में भीड़ जुटेगी। पूरा महराजगंज अपने अजीज नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि देने के इंतजार में है। 25 को श्रद्धांजलि सभा के बाद अस्थि कलश यात्रा गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएगी। वहां राप्ती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।

24 को कब कहां से गुजरेगी अस्थि कलश यात्रा

गुरली रमगढ़वा 5:30
सबया चौराहा 6:00
चिउटहा 6:30
सिंदुरिया 7:00
रामपुर मीर 7:30

25 को यहां से होगा गोरखपुर के लिए प्रस्थान


शिकारपुर 12:30
भटौली 1:00
छपिया 1:30
परतावल 2:00
श्यामदेउरवा 3:00
कतरारी 3:30


पहले गंडक, राप्ती और रोहिन में विसर्जित होनी थीं अस्थियां


अटल जी के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि उनकी अस्थियों को प्रदेश की सभी नदियों में विसर्जित किया जाएगा। इसमें महराजगंज जिले की बड़ी गंडक, छोटी गंडक, राप्ती और रोहिन में अस्थियों के विजर्सन की योजना बनी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी ने तैयारी भी शुरू कर दी। इसी बीच कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सिर्फ अस्थि कलश यात्रा निकालने का फैसला किया गया। जिले के भ्रमण के बाद अटल जी की अस्थियों को गोरखपुर में विधि विधान से राप्ती नदी में विसर्जित किया जाएगा।

By- यशोदा श्रीवास्तव