12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारातियों को ले जारही बोलेरो बस से भिड़ी, चार की मौत

पीपीगंज के पास हुई दुर्घटना

2 min read
Google source verification
accident

accident

महराजगंज. बरातियों को लेकर नौतनवां जा रही बोलेरो मंगलवार देर शाम गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहीभारी गांव के पास बस से भिड़ गई। आनंदनगर की ओर से आ रही बस से भिड़ंत में बोलेरो के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में बुलेरो सवार सभी सात लोगो बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जैसे-तैसे कैंपियरगंज सीएचसी भेजा जहां घायलों की गंभीर हाल देख सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिनमें मेडिकल कॉलेज पहुंचते-पहुंचते चार बुलेरो सवार की मौत हो गई। वहीं तीन का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

आजमगढ़ के एकमा से बारातियों को लेकर नौतनवां जा रही बोलरो पीपीगंज क्षेत्र के बगही भारी के पास विपरीत दिशा से आ रही बस से भिड़ गई। रात सवा नौ बजे हुई दुर्घटना में बोलरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायस हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस व एम्बुलेंस को दी। वहीं घटना के 40 मिनट बाद भी मैके पर जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो पीपीगंज एवं कैंपियरगंज पुलिस ने बिना एम्बुलेंस का इंतजार किेए राहगीरों की मदद से घायलों को कैंपियरगंज सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों को गंभीरहालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां मऊ निवासी शशांक राय,और अमरेश राय, धर्मसिंहवा(संतकबीरनगर) निवासी शत्रुघ्न सिंह एवं एक अन्य की मौत हो गई। वहीं धर्मसिंहवा निवासी सत्येंद्र राय, सहबत आजमगढ़ निवासी करीमन राय और एकमा आजमगढ़ के रिंकू यादव का उपचार चल रहा है। इनमें से सत्येंद्र राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना की सूचना जब बारातियों को मिली तो सभी शोकाकुल हो उठे। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

दुर्घटना की सूचना पर मैके पर पहुंचे गोरखपुर एसपी नार्थ गणेश साहा ने मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।