2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द्वार पूजा पर लड़के वालों ने शादी से किया इनकार, फिर लड़की ने भी ले लिया बड़ा फैसला

कन्या पक्ष के लोगों द्वारा डीजे पर गाना बजाने की डिमांड न पूरी होने पर हुआ था बवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 12 May 2018, 10:48 PM IST

द्वार पूजा पर लड़के वालों ने शादी से किया इनकार, फिर लड़की ने भी ले लिया बड़ा फैसला

द्वार पूजा पर लड़के वालों ने शादी से किया इनकार, फिर लड़की ने भी ले लिया बड़ा फैसला

महराजगंज. पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर में शुक्रवार की रात आई एक बारात में द्वार पूजा के दौरान गाने की फरमाइश पूरी न होने के बाद हुए विवाद के कराण लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद गांव वालों बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पुरंदरपुर थाने ले गई।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर निवासी कुंजबिहारी चौहान ने अपनी बेटी सोनी की शादी कोल्हुई थाना के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर कैथवलिया निवासी जोखू के बेटे जितेन्द्र के साथ तय किया था। तय मुहूर्त के हिसाब से शुक्रवार को बारात लक्ष्मीपुर कैथवलिया से चलकर भगवानपुर पहुंची। घरातियों ने बड़ी गर्मजोशी से बारात का स्वागत सत्कार किया। जलपान के बाद सजधज कर बारात लड़की के दरवाजे पहुंची। अभी तक सब ठीक चल रहा था। बाराती डीजे पर खुशी से बारात के जश्न में डूबे झूम रहे थे। इधऱ द्वारपूजा चल रहा था। कि तभी कन्या पक्ष को लोगों द्वारा डीजे वाले से "टिंकू जिया इश्क का मंजन घिसे है पिया" गाना बजाने की फरमाइश की गई। डिजे वाले ने जब गाना बजाने में असमर्थता जाहिर की तो विवाद हो गया।


देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया की बारारियों और घारातियों में जमकर मारपीट हो गई। जिसके बाद वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया गया। जिसे सुनते ही मामला और ज्यादा बिगड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हा समेत सभी को बंधक बना लिया। जानकारी के उनुसार कन्या पक्ष के लोगों ने इसके बाद बारतियों के साथ मारपीट भी की। इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पुरंदरपुर थाने पर ले आई। यहां दोनों पक्षों में मान मनौवल चल ही रहा था कि लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना था कि वह इतने नाटक के बात कैसे उस घर में खुश रह सकेगी। अभी से यह हाल है तो आगे क्या होगा?


जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वर पक्ष को कन्या पक्ष के खर्च की भरपाई करने का समझौता होने के बाद शादी टूट गई। प्रभारी एसओ पुरंदरपुर अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि द्वारपूजा के दौरान कुछ लोगों ने नशे की हालत में विवाद खड़ा कर दिया। जो इस कदर बढ़ गया कि दोनों परिवार जो एक रिश्ते में बंधने जा रहे थे, वह रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से विवाद शांत कराने के साथ ही दोनों परिवार के बीच रिश्ता कायम करने की पूरी कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।

By- यशोदा श्रीवास्तव